अध्यात्म

राहु के नक्षत्र बदलने से इन राशियों को लगेगा तगड़ा झटका, 62 दिनों तक लटकी रहेगी खतरे की तलवार

Rahu Nakshatra Parivartan 2024 Effects On Rashi (राहु नक्षत्र परिवर्तन): राहु ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहा है और अब 6 मई को इसका नक्षत्र परिवर्तन हुआ है। पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार राहु अब 8 जुलाई तक रेवती नक्षत्र में ही रहेगा। राहु का इस नक्षत्र में रहना कई राशियों के लिए अशुभ साबित होगा।

Image

Rahu Nakshatra Parivartan Effects On Rashi

Rahu Nakshatra Parivartan 2024 Effects On Rashi (राहु नक्षत्र परिवर्तन): ज्योतिष में राहु को एक मायावी ग्रह के रूप में जाना जाता है। जो भ्रम की स्थिति पैदा करता है। इस ग्रह की वजह से ही व्यक्ति अपने जीवन में कभी भी संतुष्ट नहीं हो पाता। राहु को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब 18 महीने का समय लगता है। हाल ही में राहु ने अपना नक्षत्र परिवर्तन किया है। राहु इस समय रेवती नक्षत्र में गोचर कर रहा है। पंडित सुजीत जी महाराज की मानें तो इस नक्षत्र में राहु का गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही अशुभ साबित होगा।

मेष राशि

राहु के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि वालों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आपको इस समय अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। किसी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। जीवन में कई चुनौतियां आएंगी जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आपको किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए भी राहु का नक्षत्र गोचर परेशानी भरा साबित होगा। करियर से लेकर स्वास्थ्य लाइफ तक में दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान बेहद अलर्ट होकर काम करना होगा नहीं तो कोई भारी नुकसान हो सकता है।

तुला राशि

राहु के नक्षत्र गोचर से आपके जीवन में कई बदलाव आएंगे। इस समय आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। किसी करीबी से धोखा मिलने के भी प्रबल आसार हैं।

मकर राशि

आपके जीवन में चुनौतियां और रुकावटें बढ़ सकती हैं। आपको अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस दौरान आपके मन में नकारात्‍मक विचार हावी रहेंगे।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article