अध्यात्म

आषाढ़ अमावस्या के दिन इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, चमक उठेगा किस्मत का सितारा

Ashadha Amavasya 2025 : आषाढ़ अमावस्या का दिन हिंदू परंपरा में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है इस दिन कई तरह के कर्मकांड करने की परंपरा रही है। यदि आप इस आषाढ़ अमावस्या पर कुछ खास जगहों पर दीपक जलाते हैं, तो ये आपकी किस्मत को चमकाने का काम कर सकता है।

Image

ashadha-amavasya 2025

Ashadha Amavasya 2025 : आषाढ़ अमावस्या हिंदू परंपरा का एक महत्वपूर्ण दिन है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार ये दिन 25 जून 2025 को पड़ रहा है। आषाढ़ अमावस्या के दिन गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने का काफी महत्व है। इसके बाद पितरों के तर्पण के लिए दान-पुण्य करने की सलाह भी दी जाती है। इसके अलावा आषाढ़ अमावस्या के दिन दीपक जलाने का खास महत्व माना जाता है। आज हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां दीपक जलाने से आपकी किस्मत का सितारा चमक सकता है।

आषाढ़ अमावस्या के दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

आषाढ़ अमावस्या के दिन आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। क्योंकि आषाढ़ अमावस्या के दिन रात में चंद्रमा के दर्शन नहीं होते हैं, इसलिए सूर्यास्त के बाद द्वार पर दीपक जलाना महत्वपूर्ण माना जाता है।

आषाढ़ अमावस्या के दिन घर के दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं

घर की दक्षिण दिशा पितरों का स्थान माना जाता है। यही कारण है कि आषाढ़ अमावस्या के दिन घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाने का खास महत्व है। इस आसान से आपको पितृदोष से भी मुक्ति मिलती है। आप इस दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आषाढ़ अमावस्या के दिन दीपदान करें

आषाढ़ अमावस्या के दिन आपको नदियों में स्नान करना चाहिए। इसके बाद आप आपको नदी में दीपदान भी करना चाहिए। नदी में आषाढ़ अमावस्या के दिन दीपदान करने का विशेष महत्व माना गया है। इस काम को करने से आपके पितरों को काफी शांति मिलती है।

आषाढ़ अमावस्या के दिन पीपल के नीचे दीपक जलाएं

हिंदू धार्मिक मान्यताओं में पीपल को पवित्र वृक्ष माना गया है। इस वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश (त्रिदेव) का निवास माना गया है। यही कारण है कि आषाढ़ अमावस्या के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने का महत्व बताया गया है। पीपल के नीचे दीपक जलाने के बाद वृक्ष की आपको एक परिक्रमा भी करनी चाहिए।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article