बिजनेस

हर साल FREE में मिलती हैं 4 Credit Report, ऐसे चेक करें अपना CIBIL Score और Credit History

क्या आपको भी लगता है कि CIBIL Score चेक करने के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत है? अगर हां तो आपको आरबीआई के फुल क्रेडिट रिपोर्ट के नियम को जरूर जानना चाहिए।

Image

हर साल FREE में कैसे मिलेंगी 4 Credit Report? (Photo: iStock)

आज के समय में लोन (Loan) लेना हो या क्रेडिट कार्ड (Credit Card) बनवाना हो आपका क्रेडिट स्कोर (Credit Score) काफी मायने रखता है। बैंक और वित्तीय संस्थान किसी भी व्यक्ति को लोन देने से पहले उसकी क्रेडिट हिस्ट्री (Credit History) और रीपेमेंट रिकॉर्ड चेक करते हैं। आमतौर पर लोग अपना CIBIL Score चेक करने के लिए पैसे खर्च करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप हर साल चार फ्री क्रेडिट रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं? इसके लिए आपको किसी तरह का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है-

हर साल कैसे मिलती हैं 4 फ्री क्रेडिट रिपोर्ट?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, देश की प्रत्येक क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनी को हर कैलेंडर वर्ष में व्यक्ति को एक फ्री फुल क्रेडिट रिपोर्ट (FFCR) उपलब्ध करवानी होती है। भारत में चार प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो काम करते हैं। इनमें TransUnion CIBIL, Experian, Equifax और CRIF High Mark शामिल हैं। इसका मतलब है कि आप इन चारों कंपनियों से साल में एक-एक फ्री क्रेडिट रिपोर्ट ले सकते हैं। इस तरह आपको सालभर में चार रिपोर्ट मिल सकती हैं।

फ्री में CIBIL स्कोर कैसे चेक करें?

अगर आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट देखना चाहते हैं तो TransUnion CIBIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह काम कर सकते हैं।-

  • सबसे पहले [https://www.cibil.com/freecibilscore] वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां अपने मौजूदा अकाउंट से लॉग इन करें। अगर अकाउंट नहीं है तो ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद मोबाइल पर आए OTP के जरिए अपनी पहचान वेरिफाई करें।
  • अब फ्री क्रेडिट रिपोर्ट प्राप्त करने का विकल्प चुनें और निर्देशों का पालन करें।

इसी तरह आप Experian, Equifax और CRIF High Mark की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपनी फ्री रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।

क्रेडिट रिपोर्ट में कौन-कौन सी जानकारी होती है?

क्रेडिट रिपोर्ट में सिर्फ आपका स्कोर ही नहीं, बल्कि कई जरूरी वित्तीय जानकारियां भी शामिल होती हैं। इसमें आपका क्रेडिट स्कोर, पुराने और मौजूदा लोन की जानकारी, क्रेडिट कार्ड का रिकॉर्ड, EMI और बिल पेमेंट हिस्ट्री शामिल होती है। इसके अलावा पिछले 36 महीनों में लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए की गई पूछताछ की जानकारी भी मिलती है।

क्रेडिट रिपोर्ट चेक करना क्यों जरूरी है?

समय-समय पर क्रेडिट रिपोर्ट चेक करने से आपको अपनी वित्तीय स्थिति समझने में मदद मिलती है। कई बार बैंक की तरफ से गलत जानकारी रिपोर्ट में दर्ज हो सकती है। इसके अलावा आपके नाम पर कोई अनजान लोन या क्रेडिट कार्ड भी दिखाई दे सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article