Do not do this work on Thursday: वास्तु शास्त्र में हर दिन का अपना एक विशेष महत्व होता है। हर दिन ईश्वर को समर्पित होते हैं। ऐसे ही गुरुवार का दिन बृहस्पति देव भगवान विष्णु का होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। बृहस्पति देव भगवान विष्णु का ही रूप है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने पर सारी मनोकामना पूरी होती है। वहीं हिंदू धर्म में मान्यता है कि अगर विष्णु भगवान नाराज हो गए तो मां लक्ष्मी भी रूठ जाती है। ऐसे में गुरुवार के दिन कुछ काम ऐसे होते हैं जो कभी भूलकर भी नहीं करना चाहिए। घर के बड़े बुजुर्ग भी गुरुवार के दिन ऐसे कामों को करने के लिए रोकते हैं। इससे घर में बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन कौन से वे काम हैं जिससे तौबा कर लेनी चाहिए...
नहीं धोने चाहिए बाल
माना जाता है कि गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। इस दिन बालों में पानी पड़ना शुभ नहीं माना जाता है। खासकर महिलाओं को तो बिल्कुल भी नहीं बाल धोने चाहिए। मान्यता है कि महिलाओं की जन्म कुंडली में बृहस्पति का कारक होता है और इस दिन बाल धोने से बच्चों व पति दोनों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। माना जाता है इस दिन नाखून काटना भी अशुभ होता है। घर के बड़े बुजुर्ग बृहस्पतिवार को नाखून काटने के लिए जरूर टोकते होंगे। यह बात प्राचीन काल से चलती आ रही है।
नहीं लगाना चाहिए पोछा
हिंदू धर्म के अनुसार गुरुवार के दिन घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए। इस दिन पोछा लगाने से घर में माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है और इसका दुष्प्रभाव भी घर की सभी सदस्यों पर पड़ता है। इसलिए इस दिन गलती से भी पोछा ना लगाएं।
नहीं धोने चाहिए कपड़े
इसके अलावा गुरुवार के दिन कपड़े भी नहीं धोने चाहिए। मान्यता है कि इस दिन साबुन का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए। बल्कि नहाते वक्त भी साबुन शरीर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इससे भगवान विष्णु क्रोधित हो उठते हैं।
नहीं काटने चाहिए बाल
यह भी मान्यता है कि इस दिन बाल भी नहीं काटने चाहिए। ऐसा करने से पति पत्नी व बच्चों में इसका प्रभाव पड़ता है और स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी होती है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

