Money Dream Sign: ऐसे सपने बना सकते हैं आपको अमीर! धन प्राप्ति से पहले स्वप्न में मिलते हैं ये संकेत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 08:39 AM IST

Sign Of Money Dream: सोते हुए नींद में व्यक्ति को कई तरह के सपने दिखाई देते हैं। लेकिन इनमें से कुछ सपने आपको अमीर बना सकते हैं। सपने में कुछ चीजों का दिखना इस बात का संकेत होता है कि भविष्य में आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।

Money Dream Sign: ऐसे सपने बना सकते हैं आपको अमीर! धन प्राप्ति से पहले स्वप्न में मिलते हैं ये संकेत

Sign Of Money Dream According To Astrology: व्यक्ति जब गहरी नींद में सोता है तो उसे कई तरह से सपने दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ सपने हमें याद रहते हैं तो कुछ को हम नींद खुलते ही भूल जाते हैं। स्वप्न में दिखाई देने वाली चीजें अकारण नहीं होती बल्कि इनका संबंध किसी ना किसी चीज से होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, नींद में दिखाई दी गई चीजों का संबंध भविष्य में होने वाली घटनाओं से होता है, जिसका हमें सपने में अनुभव हो जाता है। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार, कुछ सपने शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ भी होते हैं। स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपनों के बारे में भी बताया गया है जो आपको भविष्य में धन प्राप्ति और कार्य में सफलता प्राप्ति की ओर संकेत देते हैं। जानते हैं किस तरह के सपने आपको अमीर बना सकते हैं।

ये सपने आपको बना सकते हैं अमीर

  • सपने में अगर सफेद सांप दाहिनी हथेली में काट दे तो इसका मतलब होता है कि आपको बहुत जल्द धन लाभ होने वाला है। इसके अलावा सफेद गाय, सफेद घोड़ा और सफेद हाथी भी सपने में दिखाई देना शुभ होता है।
  • सपने में देवी-देवताओं के दर्शन होना भी शुभ संकेत माने जाते हैं। इसका अर्थ यह होता है कि मां लक्ष्मी साक्षात आपके घर पधारने वाली है।
  • अगर सपने में कोई सुंदर महिला श्रृंगार कर नृत्य करती दिखाई देती है तो यह भी भविष्य में अमीर बनने का संकेत होता है।
  • सपने में फूल या फल देखना भी शुभ होता है। यह भी धन प्राप्ति का संकेत होता है। अगर सपने में कमल के फूल दिखे तो इसे और भी अच्छा माना जाता है। क्योंकि कमल का फूल मां लक्ष्मी को प्रिय होता है. इसके अलावा केतकी, गुलमोहर और चमेली को भी शुभ माना जाता है।
  • सपने में अगर आपको पैसा दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपको बिना मेहनत के कहीं से धन की प्राप्ति होने वाली है।
  • सपने में कई लोग खुद के सारे बाल झड़ते हुए या खुद को गंजा के रूप में देखते हैं। ऐसा सपना आपके लिए डरावना हो सकता है, लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसे सपने शुभ होते हैं और अतुल धन प्राप्ति का संकेत देते हैं।

कहा जाता है कि मन और सपनों का गहरा रिश्ता होता है। जिस तरह मनुष्य का मन निर्मल और पारदर्शी होता है, ठीक उसी तरह सपने भी स्पष्ट और सटीक होते हैं। जब व्यक्ति गहरी नींद में होता है तो जानगे की तुलना में उसकी इंद्रियां अधिक संवेदनशील हो जाती है। इसलिए व्यक्ति अपनी अंतर्बोध क्षमता से सपनों को समझता है। कुछ सपने व्यक्ति को इतना विचलित कर देते हैं या डरा देते हैं कि नींद खुलने के बाद भी व्यक्ति खुद को वर्तमात स्थिति के साथ तालमेल नहीं बैठा पाता। लेकिन धन के संकेत से जुड़े सपने आपको जरूर खुशी दे सकते हैं क्योंकि आज हर इंसान का सपना ‘धन’ ही है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article