Vastu Tips For Money Plant: घर में है मनी प्लांट तो बांध दें लाल धागा, तरक्की के लिए करें ये काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 06:20 AM IST

Money Plant Tips: वास्तु में मनी प्लांट को लेकर कई उपायों के बारे में बताया गया है। लेकिन इस एक उपाय को करते ही घर से धन की कमी दूर हो जाएगी। मनी प्लांट से जुड़ा यह छोटा और चमत्कारी उपाय जान आप भी हैरान रह जाएंगे।

Vastu Tips For Money Plant: घर में है मनी प्लांट तो बांध दें लाल धागा, तरक्की के लिए करें ये काम

Money Plant Vastu Tips: आमतौर पर सभी घरों में मनी प्लांट का पौधा होता है। इस पौधे की लत्तेदार पत्तियां देखने में खूबसूरत लगती है। यही कारण है कि इसे लोग घर के बाहर और बालकनी से लेकर कमरे या ऑफिस कहीं पर भी रखते हैं। मनी प्लांट का पौधा मिट्टी और पानी किसी में भी बड़ी आसानी से लग जाता है और इसे न्यूनतम देखभाल की जरूरत पड़ती है। वास्तु के अनुसार जिस घर पर मनी प्लांट होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु में मनी प्लांट को लेकर कई उपायों के बारे में बताए गए हैं। लेकिन इस एक उपाय को करते ही मनी प्लांट से मिलने वाली शुभता का फल कई गुणा बढ़ जाता है और घर पर धन की वर्षा होने लगती है।

शुक्र ग्रह से होता है मनी प्लांट का संबंध

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का पौधा घर पर रखने से धन संबंधी समस्या दूर होती है। क्योंकि मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। जिस घर पर मनी प्लांट सही दिशा में रखा गया हो वहां शुक्र ग्रह का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता और सुख-समृद्धि का वास होता है।

मनी प्लांट में बांधें ये धागा

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे में लाल रंग का धागा या कलावा बांधना शुभ होता है। शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के पौधे में लाल रंग का धागा बांध दें। ऐसा करने से खूब तरक्की होती है और धन की कमी घर से दूर हो जाती है। कहा जाता है कि धागा बांधने के बाद मनी प्लांट जिस तेजी से बढ़ता है उतनी ही तेजी से तरक्की भी होती है।

ऐसे बांधें लाल धागा

मनी प्लांट में लाल धागा बांधते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। आप शुक्रवार के दिन सुबह नहाने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें और धूप दीप जलाएं। जिस धागे को आप मनी प्लांट में बांधने वाले हैं उसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। फिर मां की आरती करें और लाल धागे पर कुमकुम करें। अब इस धागे को मनी प्लांट के जड़ के चारों ओर बांध दें। इस उपाय को करने के कुछ दिन बाद ही आपको इसके चमत्कारिक लाभ दिखने शुरू हो जाएंगे।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article