Laxmi Puja ke Vidhi or Vidhan: मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से घर में ना सिर्फ धन की वृद्धि होती है, बल्कि इससे कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। घर में सुख समृद्धि के साथ खुशहाली व शांति भी बनी रहती हैं। परिवार के सभी सदस्यों में आपसी प्रेम व सौहार्द बना रहता है। नव दंपति सुखमय जीवन व्यतीत करते हैं। इस तरह मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से ना सिर्फ व्यक्ति धन-धान्य से संपन्न होता है, बल्कि घर में खुशहाली बनी रहती है। लोग निरोगी भी रहते हैं। मां लक्ष्मी और कुबेर के घर में वास करने से सुख समृद्धि बनी रहती है।
इन्हें प्रसन्न करने के विभिन्न उपाय हैं। इन उपायों को अपनाकर हम मां लक्ष्मी और कुबेर को प्रसन्न कर सकते हैं। मां लक्ष्मी और कुबेर के प्रसन्न होने से घर में उनका वास होता है। इससे घर की तमाम परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कई उपाय हैं। इन उपायों में सबसे आसान उपाय शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इससे घर में धन वर्षा होती है।
गुलाबी रंग का पुष्प अर्पित करने से प्रसन्न होती है मां लक्ष्मी
रंग का वास्तु में बड़ा ही महत्व माना गया है। ऐसे में अलग-अलग देवी-देवताओं के लिए अलग-अलग रंग के पुष्प अर्पित करने का विधान है। शुक्रवार के दिन गुलाबी रंग का फूल माँ लक्ष्मी को अर्पित करने से वह प्रसन्न होती हैं। इससे व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूर्ण होती है।
गुलाब का फूल चढ़ाकर मां लक्ष्मी को कर सकते हैं प्रसन्न
शायद यह कम लोग जानते होंगे कि, मां लक्ष्मी का प्रिय पुष्प गुलाब है। गुलाब चढ़ाने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं। शुक्रवार के दिन पूजा अर्चना के समय मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ा कर प्रसन्न किया जा सकता है। इससे घर में समृद्धि के साथ सुख शांति बनी रहती है। गुलाब अर्पित कर मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।

