Dhan Prapti Tips: धन प्राप्ति के ये हैं दस सरल उपाय, इन्हें अपनाने से घर में होगी धन की वर्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2022, 12:02 AM IST

Simple ways of Dhan Prapti: अगर आप भी आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। घर की माली हालत ठीक नहीं है। धन के लिए आप प्रयासरत भी रहते हैं। बावजूद इसके आपको सफलता नहीं मिल रही है। ऐसे में आप इन आसान उपायों को अपनाकर आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकते हैं।

Dhan Prapti Tips: धन प्राप्ति के ये हैं दस सरल उपाय, इन्हें अपनाने से घर में होगी धन की वर्षा

Dhan Prapti : अक्सर धन की समस्या से लोग जूझ रहे होते हैं। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। जानकारी के अभाव के चलते उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता, जिसके चलते उनकी समस्या जस की तस बनी रहती है। आमदनी तो होती है, लेकिन हाथ में धन रुकता नहीं है। वहीं कुछ लोगों को धन की प्राप्ति ही नहीं होती। वह अक्सर धन की प्राप्ति के लिए परेशान रहते हैं। ऐसी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको यह दस सरल उपाय करने होंगे। जिससे की आपके घर में भी धन वर्षा होने लगे। इससे आपको आर्थिक समस्याओं से जूझना नहीं होगा। इन आसान से 10 सरल उपायों को अपनाकर आप अपनी आर्थिक समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। बशर्ते आपको इन सरल उपायों को अपने दैनिक जीवन अपनाना होगा। 

यह है आसान से 10 सरल उपाय, जिन्हें अपनाकर आप पा सकते हैं, आर्थिक तंगी से निजात

1. भगवान शिव को प्रसन्न करने से आर्थिक तंगी से व्यक्ति को निजात मिल जाती है। इसके लिए प्रतिदिन शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बेल पत्र, अक्षत और दूध अर्पण जरूर करें। 

2. मां लक्ष्मी को प्रसन्न होने से दुख दरिद्रता दूर हो जाती है, इसके लिए रोजाना महालक्ष्मी और श्री विष्णु की पूजा करें। साथ ही बृहस्पतिवार को व्रत रखें। 
 
3. रोजाना शाम को मंदिर में दीप दान करने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। घर के आसपास किसी भी नजदीकी मंदिर में दीपक दान अवश्य करें।

4. चांद की पूजा करने से भी घर में सुख समृद्धि व शीतलता बनी रहती है। इससे व्यक्ति के घर में धन संपदा वैभव का वास होता है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने से घर में धन की वर्षा होगी। 
 
5. श्रीसूक्त का पाठ करने से घर की आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। रोजाना श्री सूक्त का पाठ करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। 

6.लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से भी मां लक्ष्मी का घर में वास होता है, इससे घर की दरिद्रता दूर होती है घर में धन वर्षा होती है। 

7. कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने घर में सोने की वर्षा होगी। घर में सुख संपदा के साथ धातु का घर में वास होगा। सोने चांदी की घर में अधिकता होगी।


 
8. व्यक्ति को अच्छे आचरण करने चाहिए। बुरे बर्ताव से बचे। किसी भी व्यक्ति की बुराई ना करें। अपने मन में किसी भी प्रकार का लोभ मोह ना लाएं। बुरी प्रवृत्तियों से बचें। 
 
9. मन को शुद्ध सात्विक रखें हमेशा धर्माचार करें। पूर्णत: धार्मिक आचरण बनाएं रखें।
 
10. घर में साफ-सफाई बनाएं रखें। इससे धन स्थाई रूप से आपके घर में रहेगा। साथ ही धन की क्षति नहीं होगी, इससे आपकी धनसंपदा जस की तस बरकरार रहेगी।





अगर आप इन सरल उपायों को अपने दैनिक जीवन में अपनाते हैं तो इसका आपके जीवन में सुखद आभाव होगा, धन की समस्या और आमदनी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आपके जीवन में धन से जुड़ी समस्याए कम हो जाएंगी। 

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

End of Article