Shani Jayanti 2022: सोमावती अमावस्या पर बन रहा है शनि जयंती का योग, शनि देव की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 09:01 PM IST

Shani Jayanti 2022: इस बार शनि जयंती 30 मई को मनाई जाएगी। यदि कुंडली में शनि की दशा खराब चल रही है, तो आपको शनि जयंती के दिन यहां बताएं गए उपाय टोटकों को जरूर आजमाना चाहिए।

Shani Jayanti 2022: सोमावती अमावस्या पर बन रहा है शनि जयंती का योग, शनि देव की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

Shani Jayanti Ke Upay Totke: खुशहाल जीवन किसे पसंद नहीं होता। ऐसे जीवन के लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी करते रहते हैं। शास्त्र के अनुसार कभी-कभी देवी-देवताओं के क्रोधित हो जानें पर भी हमारी जिंदगी प्रभावित हो जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार शनि देव एक ऐसे भगवान है, जिनके नाराज हो जानें से जीवन में तरह-तरह के कष्ट आने शुरू हो जाते है।

जिन जातकों की कुंडली में शनि की दशा खराब रहती है, वह व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रुप से हमेशा परेशान रहता हैं। यदि आप भगवान शनिदेव को प्रसन्न (how to please shani dev) करना चाहते है, तो आपको शनि जयंती के दिन (shani jayanti 2022) इन उपायों को जरूर करना चाहिए। आपको बता दें इस बार शनि जयंती 30 मई (shani jayanti 2022 date)को मनाई जाएगी। धर्म के अनुसार शनि जयंती के दिन इन उपायों को करने से भगवान शनिदेव बहुत जल्द प्रसन्न होकर व्यक्ति की सभी मुरादें पूर्ण कर देते हैं। तो आइए शनि जयंती से पहले भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय जान लें।

शनि जयंती 2022 के दिन करने वाले उपाय

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार शनि जयंती 30 मई को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जयंती पर विशेष संयोग बन रहा है। यदि आपकी कुंडली में शनि दोष है, तो आपको इन उपायों को जरूर करना चाहिए।

1. शनि जयंती के दिन ऊं शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें। इस दिन शनि चालीसा का पाठ जरूर करें। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

2. शनि जयंती के दिन शनि मंदिर जाकर भगवान को तेल, काली तिल, नीले फूल और उड़द जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से शनिदेव जल्द प्रसन्न होते है।

3.  शास्त्र के अनुसार शनि देव कर्मों के अनुसार व्यक्ति को फल देते है। यदि आप अपने से बड़े बुजुर्ग या लाचार व्यक्ति की मदद करें, तो शायद शनिदेव की विषेश कृपा आपको प्राप्त हो सकती है। 

4. इस दिन आप चाहे, तो काला कपड़ा, तेल, भोजन, उड़द और मिठाई जैसी चीजों का दान कर सकते हैं।

5. शास्त्र के अनुसार शनि जयंती के दिन छाया दान करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। ऐसा करने के लिए आप कांसे की कटोरी में तेल लें। अब उसमें अपना चेहरा देखें, फिर कटोरी समेत तेल का दान करें दें या उसे शनि देव की मंदिर में रखा दें। यदि आपके पास कांसे की कटोरा ना हो, तो आप स्टील के कटोरे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अपनाने से पहले इससे संबंधित किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर करें।
 

End of Article