Remedy Of Red chili: जीवन की हर समस्याओं को दूर भगा सकते हैं लाल मिर्च के ये अचूक उपाय, ऐसे करें इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 06:48 PM IST

Red Chilli Uses For Totke: लाल मिर्च जितना खाने के लिए फायदेमंद है उतना ही जीवन के लिए भी लाभदायक है। लाल मिर्च से कुछ अचूक उपाय करके जीवन में आने वाली समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

Remedy Of Red chili: जीवन की हर समस्याओं को दूर भगा सकते हैं लाल मिर्च के ये अचूक उपाय, ऐसे करें इस्तेमाल
Photo Credit: Instagram

Laal Mirch Ke Upay: लाल मिर्ची ज्यादातर घरों के किचन में आसानी से मिल जाता है। लाल मिर्च का इस्तेमाल खाने में किया जाता है। यह खाने का जायका बढ़ाता है। लाल मिर्च का जितना उपयोग खाने में किया जाता है, उससे कई ज्यादा इसका उपयोग जीवन में आने वाली समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार लाल मिर्च के उपयोग से जीवन में कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। लाल मिर्च के उपयोग से व्यक्ति आर्थिक समस्या से भी निजात पा सकता है। इसके साथ ही कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए भी इसका उपाय काफी फायदेमंद है। लाल मिर्च से किया गया टोटका शत्रु को परास्त करने के लिए भी कारागार साबित होता है। आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार लाल मिर्च के उपायों के बारे में जो आपको हर परेशानियों से बचाएंगे।

नजर दोष से मिलती है राहत

शास्त्रों में नजर दोष के बारे में बताया गया है। नजर दोष के कारण व्यक्ति को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नजर दोष की वजह से कई बार बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। इसके साथ ही नजर दोष की वजह से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। लाल मिर्च के उपाय से नजर दोष की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए सात लाल मिर्च को मुट्ठी में लें और सात बार सीधे क्रम में और सात बार उल्टे क्रम में अपने सिर से उतारे। इसके बाद सातों मिर्ची को आग में डाल दें। ऐसा करने से नजरदोष से राहत मिल सकती है।

कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए करें ये उपाय

कई बार लाख कोशिशों के बावजूद भी किसी भी क्षेत्र में सफलता नहीं मिल पाती है। इससे व्यक्ति मायूस होने लगता है। ऐसे में लाल मिर्च का उपयोग इस समस्या से निजात दिला सकता है। इसके लिए पांच सूखी लाल मिर्च लें और किसी भी कार्य को करने के लिए बाहर जाने से पहले घर की दहलीज पर रख दें। इसके बाद किसी भी शुभ काम के लिए घर से बाहर पैर रखें।

धन के लिए लाल मिर्च से करें ये उपाय

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इसके अलावा घर में बरकत के लिए व मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए एक रुमाल में सात लाल मिर्च को बांधकर रखें। इसे उस जगह रखें जहां आप पैसे रखते हैं। ऐसा करने से घर में धन रुकेगा और फिजूलखर्चे से व्यक्ति बचेगा।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article