Sawan 2022 Recipe: भोलेनाथ को प्रिय है नारियल मिश्री लड्डू, सावन में भोग लगाने के लिए घर पर ऐसे करें तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 01:48 PM IST

Bhog For Lord Shiv In Sawan: सावन सोमवार में भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव का जलाभिषेक करते वक्त उन्हें बेलपत्र व धतूरा चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही सावन सोमवार के व्रत में नारियल मिश्री लड्डू का भोग भगवान शिव को जरूर लगाएं।

Sawan 2022 Recipe: भोलेनाथ को प्रिय है नारियल मिश्री लड्डू, सावन में भोग लगाने के लिए घर पर ऐसे करें तैयार
Photo Credit: Instagram

Coconut Mishri Laddoo Recipe: इस साल सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू हो चुका है। 18 जुलाई को सावन का पहला सोमवार व्रत है। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेंगे। दूसरा सोमवार 25 जुलाई को पड़ेगा। सावन का महीना 12 अगस्त तक चलेगा। सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। सावन के महीने भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक करते हैं। ऐसी मान्यत हैं सावन के महीने में भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करने से हर कष्ट दूर हो जाते हैं। सावन के पूरे महीने में भगवान शिव को बेलपत्र व धतूरा भी चढ़ाया जाता है, जो कि उन्हें अतिप्रिय हैं। खासकर सावन सोमवार का व्रत रख रहें भक्त उन्हें बेलपत्र और धतूरा जरूर चढ़ाएं। इसके साथ ही इस दिन भोलेनाथ का प्रिय नारियल मिश्री लड्डू का भोग भगवान शिव को जरूर चढ़ाएं। आइए जानते हैं सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए नारियल मिश्री लड्डू घर पर कैसे तैयार करें।


सामग्री
नारियल मिश्री लड्डू बनाने के लिए सूखे खोपरे का बूरा, मिल्‍क मेड, एक कप गाय के दूध की फ्रेश मलाई, आधा कप गाय का दूध, इलायची पाउडर, मिल्‍क पाउडर, केसर सामने रख लें। इसके बाद भरावन की सामग्री के लिए आपको मिश्री बारीक पिसी हुई
पाव कटोरी पिस्ता कतरन, मिल्‍कमेड तैयार करना है।



जानिए बनाने की विधि
नारियल मिश्री लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले खोपरा बूरा, मिल्क मेड, दूध, मिल्क पावडर और पिसी इलायची को अच्छी तरह मिला लें। तत्पश्चात माइक्रोवेव में पांच-सात मिनट तक चला लें। अब भरावन सामग्री को अलग से एक कटोरे में मिक्स कर लें। एक छोटी कटोरी में 4-5 धागे केसर पानी में गला दें। अब माइक्रोवेव से निकले मिश्रण को कुछ मिनटों तक सूखने दें, फिर उसमें भरावन मसाला सामग्री डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और उसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें। सभी लड्‍डू तैयार हो जाने पर उनके ऊपर केसर -पिस्ता से सजाएं और फिर भगवान शिव को भोल लगाने के बाद सबको सर्व करें।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

End of Article