Panchang Today 12 July 2022: आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज, देखें मंगलवार को कब लगेगा राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 09:39 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 12 July 2022: मंगलवार को आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। देखें कब लगेगा आज राहुकाल और क्या रहेंगे दिन भर के शुभ मुहूर्त।

Panchang Today 12 July 2022: आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज, देखें मंगलवार को कब लगेगा राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 12 July 2022: आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है।मूल नक्षत्र है।आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj ka Panchang : 12 July 2022

दिनांक-12 जुलाई 2022
दिवस-मंगलवार
माह-आषाढ़, शुक्ल पक्ष, 
तिथि-त्रयोदशी  
सूर्योदय-05:32am
सूर्यास्त-07:23pm
नक्षत्र-मूल
सूर्य राशि-मिथुन
चन्द्र राशि-धनु
करण-तैतिल
योग-ब्रह्म









12 जुलाई के शुभ मुहूर्त

अभिजीत-11:58am से 12:48pm तक। 

विजय मुहूर्त-02:29pm से 03:28 pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:19pm से 06:56pm तक

12 जुलाई के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक
 

End of Article