Weekly Horoscope, 10-16 July 2022: इस हफ्ते इन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला, जानें सितारे कितना देंगे आपका साथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 08:48 AM IST

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 10-16 July 2022: यह सप्ताह चातुर्मास के लगने के साथ ही शुरू हो रहा है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृश्चिक राशि में और सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे। जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का 10-16 जुलाई के बीच का साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Horoscope, 10-16 July 2022: इस हफ्ते इन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला, जानें सितारे कितना देंगे आपका साथ

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 10-16 July 2022: इस सप्ताह के पहले दिन सूर्य बुध मिथुन में,शनि मकर में, गुरु मीन में तथा मंगल राहु मेष में रहेंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व मीन राशि के जातकों को धन के लेन देन के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कुम्भ व वृष राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल। 

Saptahik Rashifal 10-16 July 2022 

मेष साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा का नवम गोचर शुभ है। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा प्रोमोशन में कई रुके कार्य बनेंगे। सिंह व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का धनु गोचर व्यवसाय में सफल करेगा।लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।शनिवार को सवा किलो उड़द व तिल का दान करें।

वृष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह शनि का मकर गोचर शुभ है। व्यवसाय में गुरुवार के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। इस वीक कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है।सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। तिल का दान करते रहें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

गुरुवार के बाद चन्द्रमा का मकर गोचर शुभ है। यह समय व्यवसाय में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित प्रोमोशन की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। नेत्र रोग से समस्या हो सकती है।लाल व हरा रंग शुभ है। सोनवार को किसी रुके सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस वीक राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। मेष व वृश्चिक राशि के ऑफिसर्स आपकी हेल्प करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। नित्य हनुमान जी की उपासना करते रहें। लाल व पीला रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह मंगलवार के बाद सूर्य का मिथुन व चन्द्रमा का धनु गोचर व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। मकर में शनि गोचर पॉलिटिक्स, प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। इस सप्ताह प्रतिदिन सुंदरकांड बहुत ही पुण्यदायी है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह शनि फिर मकर में वक्री हैं। बुध व मंगल गोचर लाभदायक है। जॉब में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें। रुके धन का आगमन होगा। शुक्रवार के बाद धार्मिक यात्रा होगी। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। बुधवार को नीले वस्त्र व तिल का दान करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह बुधवार के बाद चन्द्रमा का इस राशि से तृतीय व शनि का चतुर्थ गोचर शुभ है। जॉब को लेकर प्रसन्न होने का सुअवसर है। चन्द्र व राशि स्वामी शुक्र गोचर शुक्रवार के बाद  लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का आगमन होगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस वीक के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। बुधवार के बाद चन्द्रमा व शनि का इसी राशि से तृतीय गोचर जॉब में प्रगति के लिए अनुकूल है। इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति का लाभ ले सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ नियमित करें। मूंग का दान करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह चन्द्रमा व मंगल जॉब में प्रगति देगा। व्यावसायिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में मेष व तुला राशि से लाभ है। शनि गोचर उदर विकार दे सकता है। पीला व हरा रंग शुभ है। तुलसी का पौधा लगाएं।

मकर साप्ताहिक राशिफल

शनि का इसी राशि में व चन्द्रमा का भी इसी राशि में गोचर बुधवार से जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें।  शनिवार को तिल का दान करें। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी।मंगल व चन्द्रमा  दाम्पत्य जीवन में तनाव दे सकता है।

कुम्भ साप्ताहिक राशिफल

गुरुवार के बाद चन्द्रमा का द्वादश गोचर जॉब में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। बेल का पेड़ लगाएं। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। सूर्य के मिथुन गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।

मीन साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। शिक्षा में प्रगति हो सकती है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें। मंगल रियल स्टेट में लाभ देगा। गुरुवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रतिदिन माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।

End of Article