Horoscope Today, 12 July 2022: मेष और तुला के लिए खुलेंगे नए रास्ते, क्या आपको मिलेगी कार्यों में सफलता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 09:38 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 July 2022: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए कैसा बीतेगा 12 जुलाई का दिन। देखें आज का राशिफल और जानें कि किन लोगों को आज सफलता मिलने वाली है।

Horoscope Today, 12 July 2022: मेष और तुला के लिए खुलेंगे नए रास्ते, क्या आपको मिलेगी कार्यों में सफलता

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 July 2022: आज मूल नक्षत्र है।चन्द्रमा धनु राशि में है। शनि आज कुम्भ राशि में है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। सूर्य अब मिथुन राशि में आ चुके हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। मंगल की शुभता के लिए बेल का पेड़ लगाएं। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 12 July 2022 in Hindi

मेष राशिफल

चन्द्रमा नवम व द्वादश गुरु जॉब में लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। व्यवसाय में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। शुक्र व मंगल  शुभ है। 

वृष राशिफल

सूर्य द्वितीय व चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम दिवस को शुभ बनाएंगे। धन का व्यय हो सकता है। चन्द्रमा व शनि स्वास्थ्य खराब कर सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

गुरु व चन्द्रमा पॉलिटिक्स में प्रगति देंगे। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन जॉब में सफलता का समय है। छात्र करियर को लेकर असमंजस में होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। भगवान शिव जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द व तिल का दान करें।

सिंह राशिफल

सूर्य का एकादश गोचर आज आपको पॉलिटिक्स में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गेंहू का दान करें।

कन्या राशिफल

कर्म स्थान का सूर्य,चतुर्थ चन्द्रमा व सप्तम गुरु शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु की पूजा करते रहें। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

तुला राशिफल

जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 

आज व्यवसाय में संघर्ष लेकिन जॉब में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें। जमीन या मकान क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

धनु राशिफल

चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य मिथुन में हैं। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में संघर्ष के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तुलसी पेड़ लगाएं।

मकर राशिफल 

चन्द्रमा द्वादश व शनि इस राशि से द्वितीय हैं। शमी का पेड़ लगाएं। आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व जौ -तिल का दान करें।

कुंभ राशिफल 

राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जांब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। मूंग का दान करें।

मीन राशिफल

दशम चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। बेल का पेड़ लगाएं। 

End of Article