Numerology Today, 30 August 2022: हरतालिका तीज पर इन जन्मांक वालों को मिलेगी उन्नति, देखें मंगलवार का अंक राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2022, 09:59 PM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 30 August 2022: 30 अगस्त को हरतालिका तीज है जो कई लोगों के लिए उन्नति लेकर आ रहा है। जानें ये 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। साथ ही जानें आज का आपका लकी नंबर कौन सा है।

Numerology Today, 30 August 2022: हरतालिका तीज पर इन जन्मांक वालों को मिलेगी उन्नति, देखें मंगलवार का अंक राशिफल

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 30 August 2022: आज 30 अगस्त 2022 है। अंक 03 का स्वामी गुरु है। आज 30-08-2022 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। गुरु, चन्द्रमा व मंगल का परम मित्र है। अंक 03 के मित्र अंक 02, 01 तथा 09 हैं। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि धन, बल व समृद्धि का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 30 August 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय में उन्नति होगी। सूर्य व गुरु मित्र हैं। आज नामांक 06 व जन्मांक 08 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य-हेल्थ से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक-09

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब में अपने परफार्मेंस को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ अंक-01

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

अंक 08 के स्वामीग्रह शनि व गुरु का सपोर्ट जॉब के लिए प्रगति का है। बिजनेस में उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-06

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

आज जॉब में संघर्ष का संकेत है। अंक 03 का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी शनि व्यवसाय में सफलता देगा। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। तिल का दान करें।
शुभ अंक-06

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में नामांक 04 व 06 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में अंक 03 व 08 के नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
शुभ अंक-06

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व आरंभ करें। भाग्यांक 08 के स्वामी शनि का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-07

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

जॉब में अंक 04 व 08 की सहायता से प्रोमोशन का चांस बन सकता है। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-03

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का भाग्यस्वामी शनि है। इस अंक का स्वामी भी शनि है। कोई नया बिजनेस  प्रस्ताव मिल सकता है। शनि व गुरु जॉब में परिवर्तन की स्थितियां दे सकते हैं। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख के लिये उड़द का दान करें।
शुभ अंक-07

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में मंगल व शनि लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य-मंगल व शनि स्वास्थ्य लाभ में रुकावट दे सकता है। शनि के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें
शुभ अंक-02

End of Article