Panchang Today (आज का पंचांग) 30 August 2022: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है। आज हरतालिका तीज का पावन पर्व है। आज विवाहित महिलाएं पति की दीर्घायु व समृद्धि के लिये निराजल व्रत रखती हैं। भगवान शिव व माता पार्वती जी की पूजा व व्रत की जाती है। हस्त नक्षत्र है। आज रुद्राभिषेक करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं।
हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।
Aaj Ka Panchang 30 August 2022 in Hindi
दिनांक-30 अगस्त 2022
दिवस-मंगलवार
माह-भाद्रपद ,कृष्ण पक्ष,
तिथि-तृतीया।हरतालिका तीज व्रत
सूर्योदय-06:01am
सूर्यास्त-06:40 pm
नक्षत्र-हस्त
सूर्य राशि-सिंह
चन्द्र राशि-कन्या
करण-गर
योग-शुभ
30 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त
30 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त - 11:58am से 12:48pm तक।
30 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त - 02:29pm से 03:28 pm तक
30 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:19pm से 06:56pm तक
30 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल - दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

