Numerology Today, 18 September 2022: इन जन्मांक वालों का होगा जॉब में प्रमोशन, जानें अंकफल और आज का भाग्यांक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 09:08 PM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 18 September 2022: आज जितिया व्रत है। 18 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। देखें 17 सितंबर 2022 का 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। यहां देखें अपना अंक राशिफल और आज का लकी नंबर।

Numerology Today, 18 September 2022: इन जन्मांक वालों का होगा जॉब में प्रमोशन, जानें अंकफल और आज का भाग्यांक

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 18 September 2022: आज 18 सितम्बर 2022 है। 18 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 01सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 18:09:2022का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य  परम मित्र है। अंक 09 के मित्र अंक 01,02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal 18 September 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल   

जॉब व व्यवसाय: जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 06 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। नेत्र या स्किन सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। मंगल व सूर्य के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।
शुभ अंक: 02

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय: जॉब मे तनाव रह सकताहै। जन्मांक 03 व 06 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। बिजनेस में प्रोग्रेस है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक:01

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय:अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी शुक्र  जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। उदर विकार से कष्ट हो सकता है।  
शुभ अंक:04

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय:  भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र व इस अंक का स्वामी  राहु है। रियल स्टेट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मंगल के अंक 09 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक:06

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में नामांक04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। गाय को केला खिलाएं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक:03

Also Read:Aaj Ka Panchang


जन्मांक 06 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय:आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में  भाग्यांक 06 व शुक्र का सहयोग मिलेगा।  नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक:03

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय:जॉब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक:04

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय: आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी शुक्र जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।  
शुभ अंक:07

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय:  व्यवसाय में मंगल व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 06 व 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। शुक्र से सम्बंधित द्रव्यों चावल व सफेद वस्त्र इत्यादि का दान करें।
शुभ अंक:06

End of Article