Surya-Yam Navpancham Yog 2026: 26 सितंबर 2026 की सुबह 1 बजकर 55 मिनट पर सूर्य और यम एक-दूसरे से 120 डिग्री पर आ जाएंगे। इस स्थिति से सूर्य-यम का नवपंचम योग बन जाएगा। इस समय सूर्य कन्या राशि में और यम मकर राशि में स्थित हैं। दोनों राशियां पृथ्वी तत्व से संबंधित हैं और इनके बीच 120 डिग्री का संबंध त्रिकोणीय ऊर्जा को सक्रिय करता है। नवपंचम योग तब बनता है, जब दो ग्रहों के बीच 120 डिग्री का संबंध हो।
सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व, पिता, अधिकार, मान-सम्मान, प्रशासन और सरकारी मामलों का कारक माना जाता है। वहीं, यम को ज्योतिषीय परंपराओं में कर्म, न्याय, अनुशासन और जीवन के गहरे परिवर्तन से जोड़ा जाता है। यम स्वयं सूर्य के पुत्र और मृत्यु के देवता हैं।
क्यों खास है यह संबंध
इस समय सूर्य कन्या राशि में हैं। सितंबर 2026 में सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश 17 सितंबर को हुआ और वह लगभग 17 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। कन्या राशि को विश्लेषण, व्यवस्था, सेवा, कामकाज और डिटेल पर ध्यान देने वाली राशि माना जाता है। दूसरी तरफ यम मकर राशि में हैं। मकर राशि कर्म, अनुशासन, जिम्मेदारी और व्यावहारिक उपलब्धियों से जुड़ी मानी जाती है।
ऐसे में सूर्य और यम का 120 डिग्री का संबंध केवल अचानक मिलने वाले लाभ की बजाय कर्म के आधार पर परिणाम, जिम्मेदारी बढ़ने और लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों को दिशा मिलने का संकेत माना जा सकता है। इस योग का असर खासतौर पर उन लोगों पर देखा जा सकता है जो प्रशासन, मैनेजमेंट, सरकारी क्षेत्र, कॉर्पोरेट, टेक्निकल काम, रिसर्च या ऐसे क्षेत्रों से जुड़े हैं जहां अनुशासन और जिम्मेदारी की जरूरत होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह योग किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय करियर और आर्थिक मामलों में नई दिशा देने वाला हो सकता है। सूर्य कन्या राशि में रहकर वृषभ से पंचम भाव में स्थित रहेंगे, जबकि मकर राशि का प्रभाव भाग्य और लंबी दूरी की योजनाओं देगा। ऐसे में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, क्रिएटिव काम, संतान से जुड़े मामलों और निवेश की योजना में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। जॉब करने वाले लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। किसी वरिष्ठ अधिकारी की नजर में आपकी कार्यक्षमता आ सकती है। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए पुराने अनुभव के आधार पर नई रणनीति बनाने का समय है। जल्दबाजी में पैसा लगाने की बजाय रिसर्च और प्लानिंग के साथ आगे बढ़ना ज्यादा उपयोगी रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य उनकी राशि में मौजूद हैं, ऐसे में सूर्य-यम का नवपंचम संबंध व्यक्तिगत निर्णयों और करियर से जुड़े मामलों को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है और लंबे समय से अटके कामों को व्यवस्थित करने का मौका मिल सकता है। जॉब में नई जिम्मेदारी या पद से जुड़ा बदलाव सामने आ सकता है। प्रशासन, मैनेजमेंट, आईटी, अकाउंट्स, हेल्थ, रिसर्च और एनालिटिकल फील्ड से जुड़े लोगों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल सकता है। बिजनेस में पुराने तरीके बदलकर नई सिस्टम बनाने की जरूरत महसूस हो सकती है। हेल्थ के मामले में रूटीन और खानपान पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए यह योग विशेष महत्व रख सकता है क्योंकि यम मकर राशि में स्थित हैं। सूर्य के साथ 120 डिग्री का संबंध बनने से करियर, जिम्मेदारी और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में हलचल बढ़ सकती है। जो लोग लंबे समय से प्रमोशन या करियर में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत मिल सकते हैं। सरकारी क्षेत्र, प्रशासन, मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए समय महत्वपूर्ण रह सकता है। बिजनेस करने वालों को किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। हालांकि सफलता पाने के लिए धैर्य और अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
