Horoscope Today, 18 September 2022: मीन और कन्या राशि के जातक वाहन चलाते वक्त न करें लापरवाही, देखें रविवार का राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 08:00 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 September 2022: जानें 18 सितंबर यानी रविवार का दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा। मीन व धनु राशि के जातक न करें वाहन चलाने में लापरवाही।

Horoscope Today, 18 September 2022: मीन और कन्या राशि के जातक वाहन चलाते वक्त न करें लापरवाही, देखें रविवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 September 2022: आज  मृगशिरा नक्षत्र है व चन्द्रमा  मिथुन राशि में है। शनि आज मकर राशि में वक्री है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। सूर्य  अब बुध के साथ कन्या राशि में आ चुके हैं। मङ्गल वृष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक   सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

Aaj Ka Rashifal 18 September 2022 in Hindi

1. मेष- द्वादश गुरु,चन्द्रमा तृतीय व  दशम शनि लाभ देंगे । आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।

2. वृष- आई टी व बैंकिंग सेक्टर के लोग लाभान्वित होंगे। शनि नवम भाव में हैं। आज का दिन  गुरु एकादश व  चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन  हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण जॉब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। लाल व हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन- इस राशि से चतुर्थ सूर्य व इस राशि में गोचर रत चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। शुक्र गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।

4. कर्क- आज का दिन जॉब में सफलता का है। छात्र कॅरियर को लेकर  उत्साहित व प्रसन्न होंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें।

5. सिंह- चन्द्रमा का एकादश भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय व राजनीति में सफलता देगा। तुलसी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

6. कन्या- द्वादश सूर्य व दशम  चन्द्रमा कर्म स्थान पर सफलता देंगे। व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। चावल व दही का दान करें।

7. तुला- राजनीति में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। अन्न व वस्त्र  का दान लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक- आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

9. धनु- आज सूर्य कन्या व चन्द्रमा सप्तम हैं। जॉब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सँघर्ष के संकेत हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मसूर व गुड़ का  दान करें।

10. मकर- चन्द्रमा मिथुन व शनि इसी राशि में वक्री हैं। चन्द्र गोचर से आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। मूंग का दान करें।

11. कुंभ-राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज जॉब में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें । बैगनी व हर रंग शुभ है। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। पीले वस्त्रों व अन्न का दान करें।

12. मीन- सप्तम सूर्य व चतुर्थ चन्द्रमा शुभ रहेंगे। शुक्र धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। चने की दाल का दान करें। शिक्षा में सफलता के संकेत हैं। उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।  

End of Article