Numerology Today, 04 August 2022: गुरुवार को बन रहा है चार अंकों का योग, देखें क्या है अपना लकी नंबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 06:28 AM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 04 August 2022: गुरुवार को 4 अंक का योग बन रहा है। आज तुलसीदास जयंती भी है। 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 के लिए कैसा रहेगा दिन। साथ ही जानें आज का अपना लकी नंबर।

Numerology Today, 04 August 2022: गुरुवार को बन रहा है चार अंकों का योग, देखें क्या है अपना लकी नंबर

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 04 August 2022: आज 04 अगस्त 2022 है। 04 का  अंक धन व आर्थिक प्रगति का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। इसका स्वामी राहु व्यय, वैभव व प्रसिद्धि का कारक ग्रह है। आज 04-08-2022 का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। राहु, शनि, शुक्र व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 04 के मित्र अंक 05 ,06 तथा 07 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 04 August 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

राहु सूर्य के मित्र नहीं हैं। अंक 09 का सपोर्ट है। जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 09 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। कफ से सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक: 09

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
​शुभ अंक: 09

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

गुरु व भाग्य स्वामी मंगल जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। गुरु व मंगल व्यवसाय में उन्नति दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 
​शुभ अंक: 01

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 09 बैंकिंग व आई टी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में अंक 04 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में नामांक 04 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 06

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 09 का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

आज अंक स्वामी राहु व भाग्य स्वामी मङ्गल का सपोर्ट है। व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है। स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 06

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का भाग्यस्वामी मंगल व इस अंक का स्वामी शनि है। आज का दिन जॉब में उत्कर्ष का है। शनि, मंगल व राहु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।
​शुभ अंक: 05

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

जॉब में भाग्य स्वामी मंगल व दिनांक स्वामी राहु का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय व जॉब को लेकर आशान्वित रहेंगे। स्वास्थ्य- स्किन विकार की संभावना है।
​शुभ अंक: 02

End of Article