मुख्यमंत्री के सामने आमतौर पर लोग सड़क, पानी, बिजली, नौकरी या दूसरी समस्याओं से जुड़ी अपनी मांग रखते हैं लेकिन असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात के दौरान एक शख्स ने ऐसी मांग कर दी कि वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। शख्स ने सीधे मुख्यमंत्री से कहा- ‘सर, मुझे iPhone चाहिए।’ इसके बाद मुख्यमंत्री का जवाब भी कम मजेदार नहीं था। हिमंता बिस्वा सरमा ने उससे पूछा कि उसे पुराना iPhone चाहिए या नया? इस छोटी-सी बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खुद मुख्यमंत्री ने भी इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
बिना झिझक CM से कर दी iPhone की डिमांड
वीडियो (Video) में हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच उनसे मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक शख्स उनके पास पहुंचता है और बिना किसी झिझक के अपनी बात रख देता है। वह कहता है, ‘सर, मुझे iPhone चाहिए।’ इतनी सीधी मांग सुनकर मुख्यमंत्री भी कुछ पल के लिए रुकते हैं। इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में पूछते हैं- ‘iPhone? आपको पुराना iPhone चाहिए या नया?’यहीं से वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा शुरू होता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
फिर हिमंता ने जो कहा, उस पर छूट गई हंसी
रिपोर्टों के मुताबिक, इसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा मजाकिया अंदाज में हाथ उठाते हुए दिखाई देते हैं, जैसे सामने वाले को हल्की-फुल्की डांट लगाने वाले हों। लेकिन अगले ही पल वह उसकी मांग मानने की बात कहते हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि ‘ठीक है, हम आपको iPhone दिलाएंगे। आपको मिल जाएगा।’ इसके बाद वह वहां मौजूद दूसरे लोगों से मिलने के लिए आगे बढ़ जाते हैं। हालांकि, वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के बीच एक सवाल जरूर उठ रहा है कि क्या उस शख्स को वास्तव में iPhone मिला या नहीं। इसकी कोई अलग से पुष्टि सामने नहीं आई है।
हिमंता ने लिखा- ‘प्राथमिकताएं बिल्कुल साफ हैं’
मुख्यमंत्री ने इस वीडियो (Video) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘Very clear priorities’, यानी ‘प्राथमिकताएं बिल्कुल साफ हैं।’ वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई लोगों को शख्स का आत्मविश्वास मजेदार लगा। कुछ यूजर्स ने कहा कि मुख्यमंत्री के सामने अपनी ऐसी मांग रखने के लिए भी काफी हिम्मत चाहिए।
