Aaj Ka Panchang: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी, देखें आज 04 अगस्त का पंचाग - तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 06:29 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 04 August 2022: आज आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। जानें आज कौन सा नक्षत्र रहेगा और आज की तिथि, कब रहेगा शुभ मुहूर्त और किस समय लगेगा राहुकाल।

Aaj Ka Panchang: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी, देखें आज 04 अगस्त का पंचाग - तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 04 August 2022: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। चित्रा नक्षत्र है। आज लोग गुरुवार का व्रत रखकर भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं। आज बहुत पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। आज शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।

दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है। प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 04 August 2022 in Hindi

दिनांक - 04 अगस्त, 2022
दिवस - गुरुवार
माह - श्रावण, शुक्ल पक्ष
तिथि - सप्तमी 
सूर्योदय - 05:49am
सूर्यास्त - 07:04pm
नक्षत्र - चित्रा
सूर्य राशि - कर्क
चन्द्र राशि- कन्या, 06:41 AM तक फिर तुला
करण - गर
योग - साध्य









04 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

04 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त -  11:53am से 12:42 pm तक।

04 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त- 02:32pm से 03:29 pm तक

04 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:46pm से 07:19pm तक


04 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

End of Article