Numerology Number 2 Horoscope 2022 (अंक ज्योतिष राशिफल 2022) : जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष किसी भी माह दिनांक 02,11,20 या29 को हुआ है वो अंक 02 के जन्मांक में आएंगे। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। चन्द्रमा अध्यात्म व आत्मबल में वृद्धि करता है। जॉब व राजनीति में सफलता देता है। आध्यात्मिक प्रसिद्धि प्रदान करता है। चन्द्रमा धन तथा धर्म दोनों प्रदान करता है। यह चल तथा अचल संपत्ति देता है।इस अंक के जातक सुन्दर शरीर वाले तथा जीवन में बहुत सफल होते हैं। फ़िल्म ,पत्रकारिता, सिविल सेवा, राजनीति,प्रबंधन तथा मेडिकल सम्बंधित व्यवसाय में यह जातक बहुत ही सफल होते हैं। इस वर्ष जन्मांक 02 के जातक सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे। व्यवसाय तथा जॉब में सफल रहेंगे। यह वर्ष इनका उन्नतिकारक है। 2022 अंक 06 से प्रभावित रहेगा। अंक 06 स्वामी ग्रह शुक्र है।
जन्मांक 2 का वार्षिक अंकफल
1. स्वास्थ्य
यह वर्ष हेल्थ की दृष्टि से फरवरी के बाद बहुत ही बहुत बेहतर रहेगा। फरवरी ,मई व जून माह में रक्त विकार या शुगर से समस्या आ सकती है। ब्लड प्रेशर तथा हार्ट के मरीज एलर्ट रहेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति मार्च व अप्रैल में सचेत रहने का समय है।
2. जॉब व व्यवसाय
यह वर्ष जाँब व व्यवसाय के लिए उन्नतिकारक है। अप्रैल,जुलाई व दिसम्बर माह जाँब में विशेष प्रोग्रेस का है। टेक्निकल,फ़िल्म,टीवी,मैनेजमेंट तथा बैंकिंग फील्ड से सम्बद्ध लोग खूब सफल रहेंगे। इस वर्ष फरवरी,अगस्त व नवम्बर माह में जॉब में परिवर्तन दिखा रहा है। मीडिया व बैंकिंग सेवा से जुड़े जातक बहुत ही सफल रहेंगे। 15 मार्च तक का समय व्यवसाय के लिए थोड़ा संघर्ष का है। जून के बाद का समय बहुत शानदार है। यदि जाँब चेंज करना चाहते हैं तो फरवरी व जून का समय बेहतर है।
3. लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन
आपकी लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। इस वर्ष फरवरी से 15 मार्च फिर सितम्बर से नवम्बर के मध्य प्रेम की परिणती विवाहयोग्य जातकों के लिये विवाह में है।आपका वैवाहिक जीवन इस वर्ष बहुत ही बेहतर रहेगा।
4. आर्थिक स्थिति
यह वर्ष धन की प्राप्ति खूब है। धन का व्यय अच्छे कार्यों व रियल एस्टेट में है। इस वर्ष आप जुलाई व सितम्बर माह में जमीन या मकान खरीद सकते हैं। इस जन्मांक के जातक जो व्यवसाय में हैं व्यवसाय में नवीन कार्य से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में कोई नई डील जुलाई व दिसम्बर में सम्भव है।
5. शुभ तथा अशुभ समय
फरवरी, अप्रैल, अगस्त तथा नवम्बर का माह शुभ है।
6. उपाय
अंक 02 के स्वामी चन्द्रमा की उपासना करें। शिव उपासना करते रहें। शिव पूजा करें। शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक कराएं। सोमवार को चावल व चीनी का दान करें। रोगों से मुक्ति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

