Horoscope Today, 23 August 2022: अजा एकादशी पर इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जमकर बरसेगा विष्णु जी का आशीर्वाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 04:56 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 August 2022: 23 अगस्त यानी मंगलवार के दिन अजा एकादशी 2022 का व्रत है। जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। किनको मिलेगा विष्णु जी का आशीर्वाद।

Horoscope Today, 23 August 2022: अजा एकादशी पर इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जमकर बरसेगा विष्णु जी का आशीर्वाद

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 August 2022: आज आद्रा नक्षत्र है। चन्द्रमा मिथुन राशि में है। शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन में व सूर्य अब सिंह राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 23 August 2022 in Hindi

मेष राशिफल

तृतीय चन्द्रमा व दशम शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। उड़द का दान करें। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन चतुर्थ सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय में दिवस को शुभ बनाएंगे। पारिवारिक कार्यों  में मन व्यस्त हो सकता है। शुक्र शुभ है व मंगल प्रदान  करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व सफेद रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

इस राशि के चन्द्रमा व इस राशि से द्वितीय सूर्य बड़ा पॉलिटिकल लाभ दे सकते हैं। शनि के अष्टम भाव में गोचर के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल व मूंग का दान करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन राजनीति के लिए सफलता का है। जॉब को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें।

सिंह राशिफल

सूर्य का इस भाव में गोचर आज आपको व्यावसायिक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मीडिया फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें।

कन्या राशिफल

सप्तम गुरु व दशम भाव में चन्द्रमा शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु व राहु गोचर पारिवारिक तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।

तुला राशिफल

जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। पॉलिटिक्स में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज कर्क व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य दशम, चन्द्रमा अष्टम व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। अन्न का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। श्री गणेश जी  की पूजा करें।

धनु राशिफल

आज चन्द्रमा मिथुन व शनि  इसी राशि से द्वितीय व सूर्य नवम भाव में हैं। जॉब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल का दान करें।

मकर राशिफल

 चन्द्रमा मिथुन व शनि आज इसी राशि में व सूर्य इस राशि से अष्टम भाव में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।

कुंभ राशिफल 

छात्र सफल रहेंगे। आर्थिक सुख में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। मसूर का दान करें।

मीन राशिफल

आज इस राशि से खष्ठम सूर्य व इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। मिथुन का चन्द्रमा व शनि व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त करेगा। जॉब में सफलता के संकेत हैं। आज अपने धार्मिक कार्यों से खुश रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का  पाठ करें।

End of Article