Aaj Ka Panchang: 23 अगस्त का पंचाग- जानें तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल, आज किस नक्षत्र में होगी अजा एकादशी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 04:53 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 23 August 2022: आज रखा जाएगा अजा एकादशी 2022 का व्रत। यहां देखें 23 अगस्त, दिन मंगलवार का संपूर्ण पंचाग। जानें कब है शुभ समय और कब रहेगा राहुकाल।

Aaj Ka Panchang: 23 अगस्त का पंचाग- जानें तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल, आज किस नक्षत्र में होगी अजा एकादशी

Panchang Today (आज का पंचांग) 23  August 2022: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की एकादशी 06:05am तक है। फिर द्वादशी है। आज एकादशी का पावन पर्व है। आज अजा एकादशी 2022 का व्रत रखा जाएगा। आज भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है। आद्रा नक्षत्र है। आज रुद्राभिषेक करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

Aaj Ka Panchang 23 August 2022 in Hindi

दिनांक - 23 अगस्त 2022
दिवस - मंगलवार
माह - भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, 
तिथि - एकादशी 06:06 am तक, फिर द्वादशी  
सूर्योदय - 05:58am
सूर्यास्त - 06:50 pm
नक्षत्र - आद्रा
सूर्य राशि - सिंह
चन्द्र राशि - मिथुन
करण - बालव
योग-सिद्धि









23 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

23 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त -11:58am से 12:48pm तक। 

23  अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त - 02:29pm से 03:28 pm तक

23  अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:19pm से 06:56pm तक

23 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

End of Article