Numerology Today, 23 August 2022: जन्मांक 01 वालों को मिल सकता है जॉब में प्रोमोशन, देखें मंगलवार का अंक राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 04:49 PM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 23 August 2022: 23 का संयुक्त अंक चन्द्रमा व गुरु के शुभ प्रभाव का अंक है। जानें ये 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। साथ ही जानें आज का आपका शुभ अंक।

Numerology Today, 23 August 2022: जन्मांक 01 वालों को मिल सकता है जॉब में प्रोमोशन, देखें मंगलवार का अंक राशिफल

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 23 August 2022: आज 23 अगस्त 2022 है। 23 का संयुक्त अंक चन्द्रमा व गुरु के शुभ प्रभाव का अंक है। यह अद्धभुत अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा। आज 23-08-2022 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। अंक 05 का स्वामी बुध व इसके मित्र अंक 04,06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय में अंक 01 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी। नामांक 05 का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- राहु से बोन रोग से परेशानी हो सकती है।तिल का दान करें।
शुभ अंक-03

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 01 व 06 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-09 

जन्मांक 03 अंक राशिफल

आज का अंक स्वामी बुध व भाग्य स्वामी सूर्य व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। नामांक 01 के उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में उन्नति है। स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-04

जन्मांक 04 अंक राशिफल

भाग्यांक 01 आईटी, बैंकिंग व रियल स्टेट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 06 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-07

जन्मांक 05 अंक राशिफल

व्यवसाय में जन्मांक 03 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-04

जन्मांक 06 अंक राशिफल

आज जॉब में कुछ नया करने का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 01 का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05

जन्मांक 07 अंक राशिफल

जॉब में नामांक 09 के उच्चाधिकारी आप से खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में स्किन व नेत्र
के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05

जन्मांक 08 अंक राशिफल

शनि इस अंक का व आज का भाग्य स्वामी सूर्य है। शनि व सूर्य मित्र नहीं हैं। आज का दिन जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का है। बुध व सूर्य बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक-06

जन्मांक 09 अंक राशिफल

व्यवसाय में बुध व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। सूर्य के द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्रों का दान करें।
शुभ अंक-04

End of Article