Horoscope Today, 20 July 2022: बुधवार को रहेगा रेवती नक्षत्र, जानें किन राशियों के लिए शुभ समाचार लाएगा दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 09:50 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 July 2022: देखें बुधवार को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल। बुधवार को रेवती नक्षत्र लगेगा। जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन।

Horoscope Today, 20 July 2022: बुधवार को रहेगा रेवती नक्षत्र, जानें किन राशियों के लिए शुभ समाचार लाएगा दिन

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 July 2022:  आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है तथा चन्द्रमा मीन में है, तथा 12:50pm के बाद मेष राशि में आ जाएंगे। व रेवती नक्षत्र है। शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मीन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 20 July 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज राशि स्वामी मंगल व 12:50 pm के बाद इस राशि का चन्द्रमा जांब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। परिवार में विवाद की भी संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष राशिफल

सूर्य तृतीय व 12:50 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश में है। आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।  जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन राशिफल

बुध व शुक्र वित्तीय लाभ देंगे। आज के दिन यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा व आसमानी रंग शुभ है। अन्न दान करें। असत्य से बचें।

कर्क राशिफल

इस राशि का सूर्य, गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज क़12:50 pm के बाद इसी राशि से दशम है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। विष्णु जी उपासना के साथ श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व पिता का आशीर्वाद लें।

सिंह राशिफल

12:50 pm के बाद भाग्य स्थान में गोचर रत चन्द्रमा भाग्य को बल देगा।व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। धार्मिक यात्रा को टालना ठीक नहीं है। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व दही का दान करें।

कन्या राशिफल

गुरु मीन व 12:50pm के बाद चन्द्रमा अष्टम भाव में शुभ है। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। सुंदरकांड का पाठ करें। नीला व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। यात्रा से लाभ हो सकता है। उड़द का दान करें।

तुला राशिफल

सूर्य कर्क व 12:50pm के बाद चन्द्रमा मेष में इस राशि के लिए शुभ है। जॉब को लेकर परिवर्तन संभव है। सुंदरकांड का पाठ करें। आज मेष व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व लाल रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल

12:50pm के बाद सूर्य नवम व चन्द्रमा खष्ठम मंगलमय है। आज का दिन मीडिया व बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी व पीला शुभ है। तिल का दान करें।

धनु राशिफल

आज चन्द्रमा चतुर्थ व सूर्य सप्तम है। संतान की सफलता को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। बिजनेस में उन्नति के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मसूर व मूंग का दान करें। 

मकर राशिफल

12:50 pm के बाद चन्द्रमा चतुर्थ छात्रों के लिए अनकूल रहेंगे। राजनीति में प्रोग्रेस है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। जाँब सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। 

कुंभ राशिफल 

खष्ठम सूर्य शिक्षा व सन्तान के लिए शुभ है। शनि इसी राशि से द्वादश व 12:50 pm के बाद तृतीय चन्द्रमा शुभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। विष्णु की उपासना करें व चने की दाल का दान करना श्रेयष्कर है।   

मीन राशिफल

12:50 pm के बाद  चन्द्रमा इस राशि से अगली राशि में रहेंगे। मीन के गुरु से  शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा तनाव संभावित है। आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

End of Article