Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 August 2022: आज चन्द्रमा धनु राशि में है व 05:28 pm के बाद मकर में आ जाएंगे।व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। सूर्य कर्क व गुरु मीन में है। शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण हेल्थ के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।
Aaj Ka Rashifal 10 August 2022 in Hindi
मेष राशिफल
आज 05:28 pm के बाद चन्द्रमा का इस राशि से दशम प्रभाव शुभ है। मकर का शनि व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व हरा रंग शुभ है।
वृष राशिफल
आज का दिन जॉब के लिए प्रोमोशन के समय का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में नवीन अवसर की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।
मिथुन राशिफल
आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धार्मिक अनुष्ठान की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व काले वस्त्रों का दान करें।
कर्क राशिफल
गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज मकर में है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। रुका धन मिलेगा। हनुमान जी की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
सिंह राशिफल
इस राशि से पंचम गोचर कर रहा चन्द्रमा जॉब में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
कन्या राशिफल
05:28 pm के बाद चन्द्रमा चतुर्थ हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक व केला खिलाए। कर्क राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। उड़द व तिल का दान करें।
तुला राशिफल
चन्द्रमा तृतीय व सूर्य कर्क में है। जॉब को लेकर प्रोमोशन की बात संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज मेष व मिथुन मित्रों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशिफल
चन्द्रमा धनु व पंचम गुरु है। आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।
धनु राशिफल
आज सूर्य कर्क व 05:28 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
मकर राशिफल
सूर्य कर्क व चन्द्रमा 05:28pm के बाद इसी राशि में रहेंगे। शनि इसी में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।नीला व हरा रंग शुभ है।
कुंभ राशिफल
गुरु द्वितीय व चन्द्रमा 05:28pm के बाद इस राशि से द्वादश लाभ का योग बना रहे हैं। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल व सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। बैंगनी व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। तिल का दान करना श्रेयष्कर है।
मीन राशिफल
व्यवसाय में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज धनु में है। इससे दशम भाव में शुभता बढ़ती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

