Panchang Today (आज का पंचांग) 10 August 2022: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। आज मंगलवार व्रत का पारण करें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
प्रातःकाल पंचाग का दर्शन जरूर करें। शुभ व अशुभ समय के ज्ञान का पता पंचांग से ही चलता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी अच्छा माना जाता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। हनुमान जी व गणेश जी की स्तुति करें। आज मूंग के दान का बहुत महत्व व पुण्य है।
Aaj Ka Panchang 10 August 2022 in Hindi
दिनांक-10 अगस्त 2022
दिवस - बुधवार
माह - श्रावण, शुक्ल पक्ष,
तिथि- त्रयोदशी
सूर्योदय-05:52am
सूर्यास्त-07:02pm
नक्षत्र-पूर्वाषाढ़ा
सूर्य राशि- कर्क
चन्द्र राशि- धनु 05:28pm तक फिर मकर
करण-तैतिल
योग-प्रीति
10 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त
10 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त - नहीं है।
10 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त - 02:27pm से 03:19 pm तक
10 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:17pm से 06:35pm तक
10 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक

