Holi Bhai Dooj 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: होली भाई दूज 2022 कब है, जानें तिलक डेट, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2022, 06:51 AM IST

Holi Bhai Dooj 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra: दीपावली के अगले दिन मनाए जाने वाले भाई दूज की अलग महिमा है, लेकिन सदियों से चैत्र मास की द्वितीया तिथि को भी भाई दूज मनाया जा रहा है। इस दिन विधिवत भाई का तिलक करने से उसके जीवन में आनी वाले सभी कष्टों का नाश होता है।

Holi Bhai Dooj 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: होली भाई दूज 2022 कब है, जानें तिलक डेट, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Holi Bhai Dooj 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Samagri List: 20 मार्च 2022, रविवार को होली भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है, इसे भातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि दीपावली के अगले दिन पड़ने वाले भाई दूज की अलग महिमा है, लेकिन सदियों से चैत्र मास की द्वितीया तिथि को भी भाई दूज मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि भाई दूज का त्योहार ना केवल भाई बहन के प्यार भरे रिश्ते में विश्वास और सम्मान में वृद्धि करता है बल्कि इससे बहन भाई की लंबी उम्र की कामना करती है। जो भाई इस दिन बहन के घर जाकर तिलक करवाता है और भोजन ग्रहंण करता है, उसके अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं होली भाई दूज 2022 का शुभ मुहूर्त और विधि।

Holi Bhai Dooj 2022 Date

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की द्वितीया तथि को होली भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। द्वितीया तिथि 19 मार्च, शनिवार को दोपहर 12:15 से शुरू होकर 20 मार्च 2022, रविवार को सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक है। इस दौरान आप भाई को तिलक कर उसके उत्तम की स्वास्थ्य की कामना कर सकती हैं।

Holi Bhai Dooj 2022 Date And Shubh Muhurat in India

  • होली भाई दूज 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त
  • होली भाई दूज 2022 तिथि – 20 मार्च 2022, रविवार
  • द्वितीया तिथि -  19 मार्च 2022, शनिवार 12:15 PM से
  • द्वितीया तिथि की समाप्ति – 20 मार्च 2022, रविवार 11:10 AM तक 

Holi Bhai Dooj Vidhi, होली भाई दूज विधि

होली भाई दूज के दिन सर्वप्रथम सूर्योदय से पहले उठकर चंद्रमा के दर्शन करें। इसके बाद स्नान आदि कर साफ और सुंदर वस्त्र धारण करें, संभव हो तो पानी में यमुना का जल डालकर स्नान करें। तथा सभी कार्यों को निपटाने के बाद बहन के घर जाएं। वहीं बहन भाई दूज की थाली सजाकर रख लें, उसमें अक्षत, सूखा नारियल और मिठाई रखें। इसके बाद उत्तर पूर्व दिशा में चौकी बिछाकर भाई को बिठाएं, फिर घी का दीपक जलाकर भाई की आरती करें और शुभ मुहूर्त देखकर भाई को तिलक लगाएं। अब नारियल का गोला देकर मिठाई खिलाएं, भाई भी अपनी बहन को उपहार देकर मुंह मीठा करवाएं।

ध्यान रहे तिलक करने से पहले यह कटोरी भगवान विष्णु के चरणों में रख दें और 27 बार श्री हरि के मंत्रों का जप करें। इससे भाई पर आने वाली हर विपदा का नाश होगा और सफलता के मार्ग में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं का अंत होगा।
 

End of Article