Holi Bhai Dooj 2022 Date, Puja Muhurat: कब है होली भाई दूज, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व से लेकर पूरी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2022, 06:44 AM IST

Holi Bhai Dooj 2022 Date, Time, Puja Muhurat (होली भाई दूज कब है 2022): हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की द्वितीया तिथि को होली भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार होली भाई दूज 20 मार्च, रविवार को है। धार्मिक ग्रंथों की मानें तो इस दिन बहन के घर जाकर भोजन करने व तिलक कराने से नरक की यातनाओं से मुक्ति मिलती है।

Holi Bhai Dooj 2022 Date, Puja Muhurat: कब है होली भाई दूज, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व से लेकर पूरी जानकारी

Holi Bhai Dooj 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: भाई दूज सालभर में दो बार आता है। पहला होली के अगले दिन मनाया जाता है, जबकि दूसरा भाई दूज दीपावली के दो दिन बाद आता है। हालांकि शास्त्रों में दीपावली के बाद मनाए जाने वाले भाई दूज का अधिक महत्व है। रक्षाबंधन की तरह यह त्योहार भी भाई बहन के प्रेम को अभिव्यक्त करता है। इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना करती है, वहीं भाई बहन की रक्षा का संकल्प लेता है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की द्वितीया तिथि को भाईदूज का पावन पर्व मनाया जाता है। 

इस बार होली भाई दूज 20 मार्च 2022, रविवार को है। धार्मिक ग्रंथों की मानें तो इस दिन बहन के घर जाकर भोजन करने व तिलक कराने से नरक की यातनाओं से मुक्ति मिलती है तथा सभी कष्टों का निवारण होता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं साल 2022 में कब है होली भाई दूज और शुभ मुहूर्त (Holi Bhai Dooj 2022 Date And Shubh Muhurat) से लेकर संपूर्ण जानकारी।

Holi Bhai Dooj 2022 Date, कब है होली भाई दूज 2022

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की द्वितीया तिथि को होली भाई दूज का पर्व मनाया जाता है, इस बार होली भाई दूज 20 मार्च 2022, रविवार को है। द्वितीया तिथि 19 मार्च को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 20 मार्च को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।

Holi Bhai Dooj 2022 Date and shubh muhurat, होली भाई दूज 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त

  1. होली भाई दूज 2022 – 20 मार्च 2022, रविवार
  2. द्वितीया तिथि – 19 मार्च 2022, शनिवार को दोपहर 12: 15 से
  3. द्वितीया तिथि की समाप्ति -20 मार्च 2022, सुबह 11:10 बजे तक

Holi bhai dooj importance and significance, होली भाई दूज का महत्व

शास्त्रों के अनुसार जिस प्रकार दीपावली के दो दिन बाद भाईदूज का पर्व मनाकर उसके लंबी  उम्र कामना की जाती है, ठीक उसी प्रकार होली के अगले दिन भाई को तिलक लगाकर उसके जीवन में आने वाले सभी संकटों को दूर करने की कामना की जाती है। पौराणिक काल से ही भाई दूज मनाने की परंपरा है। इस दिन यमराज की पूजा अर्चना का भी विधान है, मान्यता है कि इस दिन यमदेव की पूजा करने से भाईयों के जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण होता है।

End of Article