Ganesh Chaturthi 2022 Lal Sindoor: भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए करें लाल सिंदूर का प्रयोग, बिन बाधा पूरे होंगे काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 07:55 PM IST

Ganesh Chaturthi 2022 Lal Sindoor: गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू होने वाला है और इसे लेकर भक्त खूब उत्साहित हैं। गणेश चतुर्थी पर भक्त बप्पा को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं। इस दिन यदि आप गणेश जी को पूजा में लाल सिंदूर अर्पित करते हैं इससे वे प्रसन्न होते हैं और आपके सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं।

Ganesh Chaturthi 2022 Lal Sindoor: भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए करें लाल सिंदूर का प्रयोग, बिन बाधा पूरे होंगे काम

Ganesh Chaturthi 2022 Lal Sindoor: बुधवार 31 अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और दुखहर्ता कहा जाता है। गणेश चतुर्थी पर लोग भगवान गणेश को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूजा में गणपति की प्रिय चीजों को अर्पित करते हैं। भगवान गणेशको प्रसन्न करने के लिए इस दिन कई तरह के उपाय भी किए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान गणेश की कई प्रिय चीजों में लाल रंग का सिंदूर भी शामिल है। जी हां गणेश जी को लाल रंग का सिंदूर बेहद ही प्रिय होता है। जानते हैं भगवान गणेश की पूजा में लाल सिंदूर अर्पित करने की विधि और मंत्र के बारे में विस्तार से, जिसके पालन करने से भक्तों की सारी बाधाएं दूर होंगी।

भगवान गणेश को अर्पित करें लाल सिंदूर

मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश जी को लाल रगं का सिंदूर बहुत ही पसंद है। भगवान गणेश की पूजा करते समय लाल रंग के सिंदूर से उनका तिलक करना चाहिए। गणेश जी को लाल सिंदूर से तिलक करने से उनकी कृपा दृष्टि और आशीर्वाद बनी रहती है।

मंत्र के साथ लाल सिंदूर का तिलक करें

कहा जाता है कि भगवान गणेश को लाल सिंदूर अर्पित करने से घर में खुशहाली और समृद्धि आती है। भगवान गणेश को लाल सिंदूर का तिलक लगाते समय "सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम् , शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम् , ॐ गं गणपतये नमः" इस मंत्र का जाप करना शुभ और विशेष फलदायी बताया गया है।

गणेश जी को क्यों भाता है लाल सिंदूर?

प्रचलित पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान गणेश ने अपने बाल्यावस्था में कई असुरों और राक्षसों का वध किया था। बाल्यावस्था में असुरों के संहार करने के क्रम में भगवान गणेश का सामना सिंदूर नाम के असुर के साथ हुआ था। गणेश पुराण के अनुसार भगवान गणेश ने सिंदूर नाम के असुर का वध कर उसकी खून से अपने शरीर को रंग लिया था। तब से ही भगवान गणेश को लाल रंग का सिंदूर बहुत भाता है।

लाल सिंदूर से निर्विघ्न पूरे होते हैं कार्य

यदि आप किसी खास काम, इंटरव्यू, कोर्ट-कचहरी, परीक्षा आदि के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो गणेश जी को लाल रंग का सिंदूर अवश्य चढ़ाएं। ऐसा करना शुभ माना जाता है और महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरे होते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article