Ganesh Chaturthi 2022 Famous Temple: सिद्धि विनायक से लेकर डोडा गणपति तक, ये हैं भगवान गणेश के प्रमुख मंदिर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2022, 07:16 PM IST

Ganesh Chaturthi 2022 Famous Temple: गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अराधना की जाती है। इस विशेष दिनों में भगवान गणेण के प्रमुख व प्रसिद्ध मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। जानते हैं भारत में स्थित गणपति बप्पा के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में।

Ganesh Chaturthi 2022 Famous Temple: सिद्धि विनायक से लेकर डोडा गणपति तक, ये हैं भगवान गणेश के प्रमुख मंदिर

Ganesh Chaturthi 2022 Famous Temple: भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, दुखहर्ता, एकदंत जैसे कई नामों से जाना जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय बताया गया है। भगवान गणेश बुद्धि, विद्या, ज्ञान, सौभाग्य और सफलता का देवता कहे जाते हैं। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की विशेष पूजा-अराधना की जाती है और इस मौके पर भक्त गणेश जी के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भारत में भगवान गणेश के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। इन मंदिरों में देश-विदेश से श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए दर्शन करने पहुंचते हैं। आइए आपको सिद्धिविनायक और डोडा गणपति मंदिर सहित भारत में मौजूद भगवान गणेश की प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

भारत में प्रसिद्ध भगवान गणेश के मंदिर (Ganesh Chaturthi 2022 Temple)

श्री सिद्धिविनायक मंदिर

महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश के प्रसिद्ध और प्रमुख मंदिरों में एक है। भगवान गणेश के इस मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालु अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु आते हैं। जानकारी के अनुसार 1801 ई. में लक्ष्मण विठू और देउबाई पाटिल ने इस मंदिर की स्थापना की थी।

 डोडा गणपति मंदिर

कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित डोडा गणपति मंदिर दक्षिण भारत सहित पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इस मंदिर का निर्माण गौड़ शासकों ने करवाया था। मंदिर की निर्माण शैली प्राचीन दक्षिण भारतीय मंदिर निर्माण शैली से किया गया है। डोडा गणपति मंदिर के गर्भ गृह में भगवान गणेश की बेहद ही दुर्लभ मूर्ति विराजमान है।

 कनिपकम विनायक मंदिर

आंध्र प्रदेश के चितुर जिले में स्थित कनिपकम विनायक मंदिर भगवान गणेश की प्रसिद्ध और जागृत मंदिरों में एक है। दक्षिण भारत में स्थित ये मंदिर तिरुपति से करीब 75 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। कनिपकम विनायक मंदिर एक प्राचीन कालीन मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी में चोल राजाओं ने करवाया था। यहां मौजूद भगवान गणेश की मूर्ति के माथे पर तीन रंग लाल, पीला और सफेद मौजूद है।

श्रीमंत दगदूशेठ हलवाई मंदिर

श्रीमंत दगदूशेठ हलवाई गणपति मंदिर महाराष्ट्र के पुणे में स्थित भगवान गणेश की एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर अपनी बनावट शैली और स्वर्ण मूर्तियों के लिए लोकप्रिय है। इस मंदिर का निर्माण श्रीमंत दगदूशेठ हलवाई ने करवाया था। उन्हीं के नाम पर इस मंदिर का नाम श्रीमंत दगदूशेठ हलवाई गणपति मंदिर रखा गया है।

मोती डूंगरी गणेश मंदिर

राजस्थान के जयपुर में मौजूद मोती डूंगरी मंदिर भगवान गणेश की एक प्रसिद्ध मंदिरों में एक है। इस मंदिर का निर्माण 1761 ई. में सेठ जय राम पालीवाल ने करवाया था।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article