Feng Shui tips of bamboo plant: खुशहाली के लिए घर में लगाएं बांस का पौधा, जानें इसके फायदे व न‍ियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2021, 09:57 PM IST

bamboo plant Feng Shui tips: बैम्बू प्लांट घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना गया है। लेक‍िन इसे लगाने में कुछ खास बातों को ध्‍यान में रखना जरूरी है।

Feng Shui tips of bamboo plant: खुशहाली के लिए घर में लगाएं बांस का पौधा, जानें इसके फायदे व न‍ियम

Bamboo plant Feng Shui tips : बांस के पौधे को घर में रखना शुभ प्रतीक माना गया है। मान्‍ता है क‍ि यह आर्थिक संकट को दूर करने और आपको मालामाल बनाने में सबसे कारगार उपाय है। यह शास्त्र भी पंचतत्वों पर आधारित होता है। फेंगशुई के अनुसार घर में बैम्बू प्लांट लगाने के कई फायदे होते हैं। 

आपको बता दें बैम्बू प्लांट को गुड लक प्लांट भी कहा जाता है। यह छोटा सा पौधा आध्यात्म की दृष्टि के साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता का प्रसार करता है। यह दिल संबंधी बीमारियों से निजात दिलाने और इनके संक्रमण से दूर रखने में भी कारगार होता है। वास्तुशास्त्र में इस पौधे को लेकर कहा गया है कि अगर आप इसे खरीदकर लाते हैं तो यह कम एनर्जी देता है और यदि यह पौधा आपको गिफ्ट के तौर पर मिलता है तो अधिक एनर्जी देता है। 

घर में बैम्बू प्लांट रखने के फायदे

सुख समृद्धि की होती है प्राप्ति

फेंगशुई के अनुसार बांस के पौधे को सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। घर में बांस का पौधा लगाने से घर में सुख शांति का माहौल बना रहता है। तथा पारिवारिक सदस्यों में मधुरता पैदा होती है।

लक्ष्य की प्राप्ति में सहायक

फेंगशुई का पौधा लक्ष्य की प्राप्ति में भी सहायक होता है। इस पौधे को लेकर मान्यता है कि, यह जितनी तेजी से बढ़ता है आप अपने जीवन में उतनी तेजी से तरक्की करते हैं। ऐसे में घर के गार्डन में बांस का पौधा अवश्य लगाएं।

धन और सौभाग्य की प्राप्ति

फेंगशुई के अनुसार बांस के पौधे को लेकर मान्यता है कि, इसे घर के पूर्व दिशा में लगाने से धन और सौभाग्य खिंचा हुआ चला आता है। तथा सभी आर्थिक समस्याओं का समाधान होता है।

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

बांस का पौधा घर में लगाने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। ऐसे में घर के गार्डन में बांस का पौधा अवश्य लगाएं।

घर में बांस का पौधा लगाने के न‍ियम 

इसे घर में लगाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि यह जितना फलता फूलता है आपके जीवन में उतनी खुशहाली बनी रहती है। ऐसे में इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

खिड़की के पास ना रखें

बांस के पौधे को खिड़की के पास या किसी ऐसी जगह ना रखें जहां धूप सीधी आती हो। क्योंकि इससे पौधा जल जाता है और पत्तियां मुरझा जाती हैं।

ऊंचाई वाली जगह पर ना टांगे

ध्यान रहे बैम्बू प्लांट को किसी गमले में करके ऊंचाई वाली जगह पर नहीं टांगना चाहिए। इससे पौधा तो खराब होता ही है साथ ही घर में नकारात्मक शक्तियों का भी वास होता है। ऐसे में भूलकर भी इसे किसी ऊंचाई वाली जगह पर ना टांगें।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ahoi Ashtami 2026 Moon Rise Time Today (1 November): अहोई अष्टमी पर चांद कितने बजे निकेलगा, आज चांद कब निकलेगा; देश के विभिन्न शहरों में आज चांद कब दिखेगा

Ahoi Ashtami 2026 Moon Rise Time Today (1 November): अहोई अष्टमी पर चांद कितने बजे निकेलगा, आज चांद कब निकलेगा; देश के विभिन्न शहरों में आज चांद कब दिखेगा

Weekly Horoscope : महालाभ को रेडी हो जाएं इन 4 राशियों लोग, नवंबर का पहला हफ्ता आपके लिए रहेगा लकी

Weekly Horoscope : महालाभ को रेडी हो जाएं इन 4 राशियों लोग, नवंबर का पहला हफ्ता आपके लिए रहेगा लकी

अहोई अष्टमी पर न दिखें तारे तो व्रत का पारण कैसे करें, जानिए बिना तारों के अहोई अष्टमी व्रत पारण की विधि

अहोई अष्टमी पर न दिखें तारे तो व्रत का पारण कैसे करें, जानिए बिना तारों के अहोई अष्टमी व्रत पारण की विधि

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Rajasthan: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Rajasthan: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय