Chhath Puja 2021 Photos: देश-दुनिया में धूमधाम से मनाया गया छठ का त्योहार, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने खोला व्रत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2021, 09:02 AM IST

Chhath Puja Celebration: पूर्वी यूपी, झारखंड और बिहार का लोकपर्व छठ देश और विदेश में धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। देखें छठ पूजा की फोटोज....

Chhath Puja 2021 Photos: देश-दुनिया में धूमधाम से मनाया गया छठ का त्योहार, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने खोला व्रत

मुंबई. दुनियाभर में छठ पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। आठ नवंबर को नहाय खाय से शुरू हुआ ये पर्व 11 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देते हुए खत्म हो गया। दिल्ली, पटना और मुंबई  से लेकर नेपाल तक श्रद्धालुओं की नदियों, तालाबों और घाटों पर भीड़ उमड़ी रही। 

छठ पूजा पर देशभर से श्रद्धालुओं की तस्वीरें सामने आई है। दिल्ली में व्रती ने यमुना के जहरीले झाग के बीच खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का अपना व्रत खोला। भारत के अलावा नेपाल में भी छठ पूजा धूम धाम से मनाया गया। बिहार के किशनगंज जिले के भद्रपुर-गलगलिया बार्डर पर भारत और नेपाल के श्रद्धालु एक साथ मिलकर सूर्यदेव की उपासना करते हैं।

Chhath Puja

Image

चार दिन तक इस विधि से होती है छठ पूजा
छठ पूजा के पहले दिन को नहाय खाय कहते हैं। इस दिन व्रती स्नान करके नए वस्त्र को धारण करते हैं। दूसरे दिन को खरना कहते हैं। पूरे दिन व्रत करने के बाद शाम को व्रती गुड़ से बनी खीर और रोटी का भोजन करते हैं। तीसरे दिन छठ पूजा का प्रसाद बनाते हैं। टोकरी की पूजा कर व्रती सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तालाब, नदी या घाट पर जाते हैं और स्नान कर डूबते सूर्य की पूजा करते हैं। चौथा दिन को प्रातः सूर्योदय के समय विधिवत पूजा कर प्रसाद वितरित करते हैं।

Image

महिलाएं रखती हैं व्रत
छठ पूजा पर घर की महिलाएं व्रत रखती हैं। परिवार की खुशहाली और बच्चों की सुख समृद्धि के लिए माताएं उपवास रखती हैं और छठ का महापर्व मनाती हैं। ये एक निर्जला व्रत होता है। 

Chhath Puja Vrat

 त्योहार के दौरान पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा होता है और एक साथ ही सूर्य देव की प्रार्थना करता है। छठ भारत में उत्तर भारत खासकर बिहार, पूर्वी यूपी और झारखंड का लोकपर्व है। 

End of Article