Basant Panchami 2022 Rashifal, upay: बसंत पंचमी पर क्‍या करने से खुलेगी क‍िस्‍मत, जानें राश‍ि के अनुसार दान व उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2022, 10:49 AM IST

Basant Panchami 2022 Rashifal, Upay in hindi: बसंत पंचती का द‍िन शुभ योग वाला माना जाता है। इस द‍िन दान करने की भी परंपरा है। देखें ये पर्व क‍िस राश‍ि के ल‍िए लकी रहेगी और मां सरस्‍वती की पूजा के ल‍िए आपको राश‍ि के अनुसार क्‍या उपाय आजमाने चाह‍िए।

Basant Panchami 2022 Rashifal, upay: बसंत पंचमी पर क्‍या करने से खुलेगी क‍िस्‍मत, जानें राश‍ि के अनुसार दान व उपाय

Basant Panchami 2022 Rashifal and Upay: बसंत पंचमी का पावन पर्व दिनांक 05 फरवरी को है। माता सरस्वती जी की पूजा करें और साथ ही दान पुण्य भी करें। आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मीन राशि में हैं। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। चन्द्रमा गोचर सवा दो दिन तक प्रभावित करता है। कुछ वर्षों बाद सूर्य व शनि एकसाथ मकर में है। शुक्र व मंगल एक साथ धनु में हैं। शनि व सूर्य का एकसाथ होना व शुक्र का धनु में व राहु गोचर प्राकृतिक रुष्टता का प्रतीक है। गुरु व चन्द्रमा शिक्षा व आर्थिक विकास में उन्नयन देंगे। बसंत पंचमी का द‍िन क‍िस राश‍ि के ल‍िए कैसा रहेगा और क्‍या करें इस द‍िन राशि के अनुसार उपाय, देखें यहां। 

Basant Panchami 2022 Horoscopein hindi, बसंत पंचमी 2022 राश‍िफल और उपाय 

मेष- जॉब को लेकर तनाव हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर आपकी व्यवसायिक योजनाएं सफल करेंगे। वृश्चिक व मकर राशि के मित्र की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।पीला व सफेद रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

वृष-  गुरु व मंगल गोचर के कारण कोई रुका कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें।नीला व हरा रंग शुभ है। जाँब में सफलता मिलेगी। तिल व गुड़ का दान करें।

मिथुन- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है।तुला व मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व नीला रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना रहेगी।ऊनी वस्त्रों का दान करें।

कर्क- व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मंगल प्रधान मेष व वृश्चिक राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। जमीन या फ्लैट क्रय करने की योजना फलीभूत होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।

सिंह- बैंकिंग व मीडिया जॉब के जातक जॉब परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। लाल व पीला रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।सूर्य पूजा करें।गायत्री मंत्र का जप करें।

कन्या- व्यवसाग सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। बुध  आपके मृदुभाषी व्यवहार से लाभ प्रदान करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।गाय को केला व पालक खिलाएं।हरे ऊनी वस्त्रों का दान करें।

तुला- बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय में लाभ की संभावना रहेगी।नीला व सफेद रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।गाय को गुड़ व केला खिलाएं।श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जाँब में नवीन उत्तरदायित्व को लेकर उत्साह होगा।सफेद व पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।कम्बल दान करें।

धनु- गुरु व मंगल गोचर की अनुकूलता के कारण शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी । जाँब में सफलता है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ लाभदायक है।गुरू के द्रव्य चने की दाल का सवा किलो की मात्रा में दान करें।

मकर- राजनीति में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व शुक्र गोचर व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।नीला व सफेद रंग शुभ है।

कुंभ- गुरु व चन्द्रमा आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिवार में किसी रिश्ते से कष्ट मिल सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें। पीला व नीला रंग शुभ है।

मीन-  इस राशि का चन्द्रमा व द्वादश गुरु जल्द ही किसी नई व्यावसायिक योजना को लेकर तैयार करेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करें।पीले फलों का दान करें।
 

End of Article