अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 01 अप्रैल, 2021: इन अंक वालों के लिए अच्छा है अप्रैल महीने का पहला दिन, पढ़े अंकफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2021, 05:00 AM IST

Ank rashifal, Today Numerology 01 April 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 01 अप्रैल, 2021: इन अंक वालों के लिए अच्छा है अप्रैल महीने का पहला दिन, पढ़े अंकफल

अंक राशिफल 01 अप्रैल: आज 01 अप्रैल  2021 है। अंक 01 सूर्य का प्रतीक है। 01-04-2021 का भाग्यांक 01 हुआ। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है। यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 01 अप्रैल का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य जॉब में उच्चाधिकारियों से सफलता प्रदान करेगा। अंक 03 का सपोर्ट व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख- आज उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल



Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज के भाग्यांक 01 का सहयोग जॉब में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट प्रदान करेगा। सूर्य व चन्द्रमा का प्रभाव व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख- कफ जनित रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग- नीला



Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व आज का भाग्य स्वामी सूर्य व्यवसाय में नव उत्कर्ष देंगे। जॉब में नए उत्तरदायित्व का प्रयास कर सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र रोग को लेकर परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग- सफेद



Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 01 व 04 का प्रभाव सफलता देगा। राहु जॉब में तनाव दे सकता है।
स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- नारंगी



Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर शुक्र व सूर्य की स्थिति आपके लिए बेहतर है। जॉब में जन्मांक 01 व 03 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- नीला



Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय के नए डील में जन्मांक 02 व 03 की सहायता से सफलता मिलेगी। सूर्य व शुक्र जॉब में उन्नति प्रदान करेंगे।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर आज प्रसन्न रह सकते हैं।
शुभ रंग- हरा



Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- जन्मांक 01 के उच्चाधिकारियों से आज सहयोग ले सकते हैं। भाग्य स्वामी सूर्य व इस अंक के स्वामी केतु  व्यवसाय में परेशानी दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- नीला



Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी सूर्य का प्रभाव जॉब में प्रगति व नवीन पद सकता है। अंक 01 व 03 के सपोर्ट से व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख- सूर्य नेत्र रोग से कष्ट दे सकता है।
शुभ रंग- नारंगी



Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व सूर्य अनुकूल हैं। जॉब में भाग्य वृद्धि के संकेत हैं। व्यवसाय में प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- लाल



End of Article