अंक ज्योतिष, 25 जून 2022: 06 अंक वाले शुगर के मरीज सावधानी बरतें, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 03:01 PM IST

Ank rashifal, Today Numerology 25 June 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शनिवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए, कैसा रह सकता है 25 जून का दिन?

अंक ज्योतिष, 25 जून 2022: 06 अंक वाले शुगर के मरीज सावधानी बरतें, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

आज का अंकफल, 25 जून 2022: आज 25 जून 2022 है। 25 का संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा।यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। आज 25-06-2022का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। बुध शुक्र, शनि व राहु का परम मित्र है। सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 01,02 तथा 09  हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 25 जून 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 01 आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है। तिल व मूंग का दान करें।


Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में खुशी रहेगी। चन्द्रमा व केतु का प्रभाव रहेगा। नामांक 01 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।


Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी सूर्य जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र विकार से कष्ट दे सकता है। 


Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 01 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 06 के व्यक्ति से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।


Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 01 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।


Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में थोड़ा तनाव संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।


Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। अंक स्वामी शनि व भाग्य स्वामी सूर्य बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 


Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय-मंगल इस अंक के स्वामी है।व्यवसाय में मंगल व सूर्य  का सपोर्ट रहेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे।     स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।सूर्य के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें।

End of Article