Aaj Ka Panchang: भाद्रपद शुक्ल की खष्ठी पर करें वैभव लक्ष्मी जी का व्रत, देखें शुक्रवार का पंचांग- तिथि, शुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 03:38 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 02 September 2022: यहां देखें 02 सितंबर 2022, दिन शुक्रवार का पंचाग विस्तार से। जानें कि दिन में कितने हैं शुभ मुहूर्त और कब लग रहा है राहुकाल।

Aaj Ka Panchang: भाद्रपद शुक्ल की खष्ठी पर करें वैभव लक्ष्मी जी का व्रत, देखें शुक्रवार का पंचांग- तिथि, शुभ मुहूर्त

Panchang Today (आज का पंचांग) 02 September 2022: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है। आज वैभव लक्ष्मी जी का पावन व्रत है। आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत की जाती है। विशाखा नक्षत्र है। आज अन्न व फल का दान करें। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 02 September 2022 in Hindi

दिनांक- 02 सितंबर 2022

दिवस- शुक्रवार

माह- भाद्रपद, शुक्ल पक्ष 

तिथि- खष्ठी  

सूर्योदय- 06:03 am

सूर्यास्त- 06:38 pm

नक्षत्र- विशाखा

सूर्य राशि- सिंह

चन्द्र राशि- तुला 05:57 pm तक फिर वृश्चिक

करण- तैतिल

योग- इंद्र

02 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

02 सितंबर 2022 का अभिजीत मुहूर्त- 11:56 am से 12:48 pm तक 

02 सितंबर 2022 का विजय मुहूर्त- 02:29 pm से 03:28 pm तक

02 सितंबर 2022 का गोधुली मुहूर्त- 06:19 pm से 06:56 pm तक

02 सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक

End of Article