Horoscope Today, 02 September 2022: विशाखा नक्षत्र इन जातकों को देगा शुभ फल, देखें मेष से मीन तक का राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 03:32 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 02 September 2022: यहां देखें कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का सितंबर महीने के दूसरे दिन का राशिफल। कर्क व मीन राशि वालों को आज सफलता मिलने वाली है। जानें अपनी राशि का हाल।

Horoscope Today, 02 September 2022: विशाखा नक्षत्र इन जातकों को देगा शुभ फल, देखें मेष से मीन तक का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 02 September 2022: आज विशाखा नक्षत्र है। चन्द्रमा तुला राशि में है। शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन में व सूर्य अब सिंह राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व कुम्भ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आज दिन में शुभता के लिए तुलसी व बेल का पेड़ लगाएं। तुलसी से गुरु व बेल से मंगल की शुभता बढ़ती है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 02 September 2022 in Hindi

मेष राशिफल

द्वादश गुरु व दशम शनि लाभ देंगे। सप्तम चन्द्रमा आज आपका मन आध्यात्मिक करेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। उड़द का दान करें। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन चतुर्थ सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम में दिवस को शुभ बनाएंगे। पारिवारिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। बुध शुभ है व मंगल प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व सफेद रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

पंचम चन्द्रमा व इस राशि से तृतीय सूर्य बड़ा पॉलिटिकल लाभ दे सकते हैं। शनि के अष्टम भाव में गोचर के कारण स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें ।हरा व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में नया कार्य सुखद रहेगा। तिल का दान करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। नवीन व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द व गुड़ का दान करें।

सिंह राशिफल

सूर्य का इस भाव मे गोचर आज आपको सरकारी कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व तुलसी व बेल का पेड़ लगाएं।

कन्या राशिफल

सप्तम गुरु व द्वितीय भाव में चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय के लिए शुभ हैं। शिक्षा में उन्नति से प्रसन्नता होगी। मंगल गोचर तनाव ला सकता है।पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

तुला राशिफल

पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज मेष व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। निर्जन स्थान पर पीपल लगाना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य दशम, चन्द्रमा द्वादश व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें। बेल का पेड़ लगाएं।

धनु राशिफल

आज चन्द्रमा तुला व गुरु इसी राशि से एकादश व सूर्य अष्टम भाव में हैं। जॉब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल का दान करें।

मकर राशिफल

गुरु इसी राशि से तृतीय भाव में हैं। मित्रों की सहायता से व्यवसाय में लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

कुंभ राशिफल

राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आर्थिक सुख में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। सात अन्न का दान करें।

मीन राशिफल

चन्द्रमा तुला व गुरु आज इसी राशि में हैं। खष्ठम सूर्य धन का आगमन करवा सकते हैं। एकादश शनि व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त करेगा। जॉब में सफलता के संकेत हैं। आज उच्चाधिकारियों के व्यवहार से खुश रहेंगे। नारंगी व हरा रंग शुभ है। अपराजिता का पेड़ लगाएं।

End of Article