Panchang Today, 02 फरवरी 2022 का पंचांग: बुधवार से गुप्त नवरात्रि शुरू, करें माता बंगलामुखी की पूजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2022, 02:55 PM IST

02 February 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए बुधवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 02 फरवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Panchang Today, 02 फरवरी 2022 का पंचांग: बुधवार से गुप्त नवरात्रि शुरू, करें माता बंगलामुखी की पूजा

02 February 2022 ka Panchang: आज माघ माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज धनिष्ठा नक्षत्र है। आज से गुप्त नवरात्रि आरंभ है। माता दुर्गा जी की उपासना करें। राम जी की पूजा के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज ऊनी वस्त्रों के दान का बहुत महत्व है। माता बंगलामुखी जी की विधिवत पूजा करें व भैरोस्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। 09 ग्रहों के बीज मंत्र के जप का दिवस है। चन्द्रमा कुंभ में है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 02 फरवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 02 फरवरी 2022
दिवस बुधवार
माह माघ शुक्ल पक्ष
तिथि प्रतिपदा 
सूर्योदय 07:08 am
सूर्यास्त 06:02 pm
नक्षत्र धनिष्ठा
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि कुम्भ
करण बव
योग वरियांन

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:24 pm से 03:08 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:55 pm से 06:19 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article