अध्यात्म

Sunrise Today Timing (13 March 2026): आज सूरज कब निकलेगा? जानें देश के प्रमुख शहरों में सूर्योदय का समय और सूर्य पूजन के नियम

Aaj Suraj Kab nikalega 13 March 2026 (सूरज निकलने का समय आज का): भारत में सूर्योदय को केवल एक सामान्य भौगोलिक घटना नहीं माना जाता है, बल्कि यह आध्यात्मिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण होता है। हमारी संस्कृति में सूर्योदय से कई व्रत, त्योहार जैसी चीज तय होती है। इसलिए सूर्योदय का सही समय जानना जरूरी है। आइए जानते हैं आज यानी 13 मार्च 2026 को सूर्योदय का समय..

Image

आज (13 मार्च 2026) सूर्योदय कब होगा?

Aaj Suraj Kab nikalega 13 March 2026 (सूरज निकलने का समय आज का): भारत की प्राचीन संस्कृति में सूर्योदय का समय बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सुबह उगता हुआ सूर्य ऊर्जा, सकारात्मकता और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। इसलिए रोज सुबह लोग जानना चाहते हैं कि आज सूरज कितने बजे निकलेगा और दिन कब से शुरू होगा।

क्योंकि देश का भौगोलिक क्षेत्र काफी बड़ा है, इसलिए खगोल विज्ञान के अनुसार 13 मार्च 2026 को भारत में सूर्योदय का समय अलग-अलग शहरों में थोड़ा अलग हो सकता है। आइए जानते हैं 13 मार्च को सूर्योदय का सही टाइम...

13 मार्च 2026 को प्रमुख शहरों में सूर्योदय का समय

देश के अलग-अलग शहरों में सूर्योदय का अनुमानित समय कुछ इस तरह हो सकता है। ध्यान रखें कि अलग-अलग इलाकों और स्थान के अनुसार सूर्योदय के समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है। इसलिए अपने शहर का सटीक समय स्थानीय पंचांग या मौसम विभाग के अनुसार देख सकते हैं।

शहरसूर्योदय का समय
दिल्लीसुबह लगभग 6:34 बजे
मुंबईसुबह लगभग 6:47 बजे
कोलकातासुबह लगभग 5:48 बजे
चेन्नईसुबह लगभग 6:15 बजे
बेंगलुरुसुबह लगभग 6:24 बजे
हैदराबादसुबह लगभग 6:26 बजे
जयपुरसुबह लगभग 6:39 बजे
लखनऊसुबह लगभग 6:23 बजे
अहमदाबादसुबह लगभग 6:48 बजे

पुणे – सुबह लगभग 6:41 बजे

सूर्योदय का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में सूर्य को भगवान का स्वरूप माना जाता है। यह हमारे जीवन और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार उगते सूर्य को जल अर्पित करने से स्वास्थ्य, सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा रोजना सूरज की धूम में बैठकर योगासन करने से शरीर भी फिट रहता है। इसके अलावा रोजाना सूर्य को अर्घ्य देने से मन शांत होता है।

सूर्य पूजन के आसान नियम

अगर आप रोज सुबह सूर्य देव की पूजा करना चाहते हैं, तो कुछ सरल नियमों का पालन कर सकते हैं।

  • सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  • सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल फूल या रोली डालें।
  • सूर्योदय के समय पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्य को जल अर्पित करें।
  • जल अर्पित करते समय “ॐ सूर्याय नमः” या गायत्री मंत्र आदि का जाप करें।
  • सूर्य को जल देने के बाद आप कुछ मिनट का ध्यान या प्रार्थना कर सकते हैं।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article