Aaj Kya Hai 29 June 2026: 29 जून 2026, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। आज ज्येष्ठ मास की देवस्नान पूर्णिमा है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पूर्णिमा भगवान विष्णु और विशेष रूप से भगवान जगन्नाथ की पूजा के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आज के दिन प्रसिद्ध देवस्नान यात्रा आयोजित की जाती है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - आज ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भद्रा का साया, पंचांग से जानिए 29 जून के दिन पूजा का शुभ समय
आज कौन सी पूर्णिमा है?
29 जून 2026 को ज्येष्ठ मास की देवस्नान पूर्णिमा मनाई जा रही है। इसे स्नान पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन भगवान जगन्नाथ के वार्षिक स्नान उत्सव का आयोजन होता है, जिसके बाद उन्हें कुछ दिनों के लिए विश्राम कराया जाता है। इसके बाद रथ यात्रा की तैयारियां शुरू होती हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा के साथ आज वट सावित्री व्रत भी है, कई जगहों पर आज के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाता है।
पूर्णिमा तिथि कब से कब तक है?
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 29 जून 2026, सुबह 03:06 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 30 जून 2026, सुबह 05:26 बजे
उदयातिथि के अनुसार 29 जून को ही देवस्नान पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।
पूजा का शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त से लेकर प्रातःकाल और दोपहर से पहले तक स्नान, पूजा, जप और दान करना शुभ माना जाता है। यदि संभव हो तो सूर्योदय के बाद स्नान कर भगवान विष्णु और भगवान जगन्नाथ की पूजा करें।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - 29 जून से शुरू होगा इन 5 राशियों को अच्छा समय, यह पूरा हफ्ता देगा भारी लाभ
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन क्या करें?
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- भगवान विष्णु, भगवान जगन्नाथ और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
- "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें।
- जरूरतमंद लोगों को जल, अन्न, फल या वस्त्र का दान करें।
- घर में शांति और सुख-समृद्धि की कामना से दीपक जलाएं।
- यदि संभव हो तो चंद्रमा को अर्घ्य देकर परिवार के मंगल की प्रार्थना करें।
