Weekly Horoscope 29 June To 05 July 2026 : इस नए सप्ताह की शुरुआत ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा से हो रही है और समाप्ति पंचक के दूसरे दिन हो रही है। 29 जून को ही बुध कर्क राशि में रहते हुए वक्री चाल चलने लगेंगे। वहीं, 20 जून को स्पष्ट राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश हो जाएगा। 2 जुलाई को शनि रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 4 जुलाई को गुरु पुष्य नक्षत्र और शुक्र सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सप्ताह के अंतिम दिन 5 जून को मंगल रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
पूरे सप्ताह में सूर्य मिथुन और बुध व गुरु कर्क राशि में रहेंगे। शुक्र भी 4 जुलाई तक कर्क में रहेंगे और इसके बाद सिंह में चले जाएंगे। 29 जून की सुबह 1 बजकर 8 मिनट पर चंद्रमा धनु राशि में जाएंगे और हर सवा दो दिन में राशि बदल लेंगे। सिंह में केतु और कुंभ में राहु की मौजूदगी पूरे सप्ताह रहेगी। ऐसे ही शनि भी मीन राशि में रहेंगे। वहीं, मंगल वृषभ राशि में रहेंगे। इसके साथ ही इस सुंदर सप्ताह में दान-पुण्य का विशेष महत्व रहेगा। आपका किया हुआ पुण्य कार्य संतान के लिए भी लाभदायक रहेगा। पिता के धर्म-कर्म और अच्छे संस्कारों का प्रभाव संतान की उन्नति में दिखाई देता है।
इस सप्ताह प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग का पूजन करें। सोमवार को भगवान शिव की, मंगलवार को हनुमान जी की, बुधवार को भगवान गणेश जी की, गुरुवार को भगवान विष्णु जी की, शुक्रवार को माता लक्ष्मी जी की और शनिवार को हनुमान जी की उपासना करना शुभ रहेगा। सुबह सूर्य उपासना करें और शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर 07 परिक्रमा करें। घर के सभी सदस्य मिलकर भगवान का संकीर्तन करें। आइए जानते हैं कि यह नया सप्ताह सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि का 29 जून से 05 जुलाई 2026 का राशिफल
मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। राशि स्वामी मंगल द्वितीय भाव में रहेंगे और सप्ताह के प्रारंभ में चन्द्रमा नवम भाव में रहकर भाग्य का साथ देंगे। बैंकिंग और आईटी जॉब से जुड़े लोगों को प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। मंगलवार के बाद उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे करियर में प्रगति के मार्ग खुलेंगे। स्टूडेंट्स अपनी मेहनत से सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे। युवा लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। गुरुवार के बाद कई रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
इस सप्ताह का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर नियंत्रण रखें। तिल का दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला।
शुभ अंक: 01 और 09।
भाग्य प्रतिशत: 70%।
वृषभ राशि का 29 जून से 05 जुलाई 2026 का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह यात्रा और धार्मिक कार्यों से जुड़ा रहेगा। चन्द्रमा अष्टम भाव में और गुरु-शुक्र तृतीय भाव में रहेंगे। मंगलवार को धार्मिक कार्यों से मन को शांति मिलेगी।बिजनेस में एक जगह स्थिर रहकर कार्य करना लाभदायक रहेगा। गुरुवार को स्टाफ या सहयोगियों से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते रहें।
इस सप्ताह का उपाय: गुड़ और शीतल जल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और हरा।
शुभ अंक: 03 और 09।
भाग्य प्रतिशत: 65%।
मिथुन राशि का 29 जून से 05 जुलाई 2026 का राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर और बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। मंगल एकादश भाव में रहेंगे। गुरुवार के बाद का समय जॉब और बिजनेस के लिए विशेष लाभ देने वाला रहेगा। सूर्य इसी राशि में और शनि दशम भाव में रहकर कार्यक्षेत्र में सफलता देंगे। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। शुक्रवार को नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। बुधवार को रुका हुआ कोई सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन तनाव से बचें।
इस सप्ताह का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला।
शुभ अंक: 02 और 09।
भाग्य प्रतिशत: 65%।
कर्क राशि का 29 जून से 05 जुलाई 2026 का राशिफल
कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह करियर में सफलता देने वाला रहेगा। गुरु, बुध और शुक्र इसी राशि में रहकर शुभ परिणाम देंगे। बुधवार के बाद चन्द्रमा सप्तम भाव में रहकर जॉब में सफलता के अवसर बनाएंगे। सूर्य द्वादश भाव में रहकर बिजनेस में लगातार प्रगति देंगे। शुक्रवार को निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा। लव लाइफ में नया बदलाव आ सकता है। विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। मंगलवार को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहें।
इस सप्ताह का उपाय: शीतल जल और मिष्ठान का दान करें। शिव उपासना करें।
शुभ रंग: लाल और पीला।
शुभ अंक: 03 और 09।
भाग्य प्रतिशत: 60%।
सिंह राशि का 29 जून से 05 जुलाई 2026 का राशिफल
सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह करियर में सफलता देने वाला रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में चन्द्रमा पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स के लिए शुभ फल देंगे। गुरु और शुक्र द्वादश भाव में रहकर जॉब में सफलता के अवसर बनाएंगे। गुरुवार को रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नई बिजनेस प्लानिंग सफल हो सकती है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। मन को आध्यात्मिक कार्यों से जोड़ें। शनिवार को स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें।
इस सप्ताह का उपाय: मसूर और गुड़ का दान करें। बड़े भाई और माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल।
शुभ अंक: 04 और 08।
भाग्य प्रतिशत: 65%।
कन्या राशि का 29 जून से 05 जुलाई 2026 का राशिफल
कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह प्रगति देने वाला रहेगा। बुधवार के बाद चन्द्रमा पंचम भाव में और गुरु एकादश भाव में रहकर लाभ देंगे। सूर्य दशम भाव में रहकर करियर को मजबूत करेंगे। धन आगमन के योग बनेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। लव लाइफ में भावना और समर्पण से रिश्ते मजबूत होंगे। शुक्रवार को नई बिजनेस डील में सफलता मिल सकती है। गुरुवार को पेट से जुड़ी परेशानी को लेकर सावधान रहें।
इस सप्ताह का उपाय: भगवान शंकर जी की उपासना करें। मसूर और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला।
शुभ अंक: 05 और 08।
भाग्य प्रतिशत: 70%।
तुला राशि का 29 जून से 05 जुलाई 2026 का राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहेगा। राशि स्वामी शुक्र और गुरु दशम भाव में रहकर व्यावसायिक उन्नति के मार्ग बनाएंगे। सोमवार को चन्द्रमा तृतीय भाव में रहकर लाभ प्रदान करेंगे। इस सप्ताह आप बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाओं पर कार्य करेंगे। मंगलवार को जॉब को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। लव लाइफ सुंदर और आकर्षक रहेगी। प्यार में ज्यादा इमोशन से बचें। गुरुवार के बाद धार्मिक यात्रा मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा देगी। मंगलवार को बीपी और शुगर से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिए।
इस सप्ताह का उपाय: मिष्ठान और शीतल जल का दान करें। शिव उपासना करें।
शुभ रंग: नीला और हरा।
शुभ अंक: 05 और 08।
भाग्य प्रतिशत: 75%।
वृश्चिक राशि का 29 जून से 05 जुलाई 2026 का राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर में सफलता देने वाला रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में राशि स्वामी मंगल सप्तम भाव में और चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहकर शुभ फल देंगे। गुरु और शुक्र भाग्य वृद्धि करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। बीटेक और एमबीए से जुड़े विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। मंगलवार को परिवार में धार्मिक वातावरण रहेगा। गुरुवार के बाद स्टूडेंट्स अपने करियर में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार को बिजनेस से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
इस सप्ताह का उपाय: माता-पिता और बड़े भाई का आशीर्वाद लें। हनुमान जी के मंदिर जाकर तीन परिक्रमा करें। सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी।
शुभ अंक: 01 और 09।
भाग्य प्रतिशत: 65%।
धनु राशि का 29 जून से 05 जुलाई 2026 का राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। सूर्य सप्तम भाव में और गुरु-शुक्र अष्टम भाव में रहकर प्रभाव डालेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। जॉब वर्क के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत से निभाएं। मंगलवार और शनिवार को बिजनेस प्रमोशन में देरी के कारण थोड़ा तनाव रह सकता है। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। शुक्रवार को प्रेमी के साथ घूमने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
इस सप्ताह का उपाय: शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को जल, दुग्ध और बेलपत्र अर्पित करें।
शुभ रंग: पीला और लाल।
शुभ अंक: 05 और 08।
भाग्य प्रतिशत: 60%।
मकर राशि का 29 जून से 05 जुलाई 2026 का राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और बिजनेस में सफलता देने वाला रहेगा। बुधवार के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहकर जॉब और बिजनेस में बड़ी सफलता के योग बनाएंगे। राशि स्वामी शनि तृतीय भाव में और गुरु-शुक्र सप्तम भाव में रहेंगे। बुधवार और शुक्रवार को बिजनेस में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। गुरुवार के बाद कार्यों की व्यस्तता बढ़ सकती है। शुक्रवार को परिवार की कई समस्याओं का समाधान होगा। आप अपनी सकारात्मक सोच से जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मंगलवार को जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। शनिवार को प्रेम संबंधों में क्रोध पर नियंत्रण रखें।
इस सप्ताह का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़ और जल का दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल।
शुभ अंक: 06 और 09।
भाग्य प्रतिशत: 75%।
कुंभ राशि का 29 जून से 05 जुलाई 2026 का राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर में प्रगति देने वाला रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में चन्द्रमा एकादश भाव में रहकर लाभ देंगे। राशि स्वामी शनि द्वितीय भाव में और गुरु-शुक्र षष्ठम भाव में रहेंगे। बुधवार के बाद जॉब में सफलता के योग बनेंगे। बिजनेस में कार्यों की अधिकता रहेगी, इसलिए बड़े प्रोजेक्ट को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें। बुधवार से शुक्रवार तक उच्चाधिकारियों के सहयोग से जॉब में प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं। शनिवार और रविवार को लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
इस सप्ताह का उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें। गेहूं, जल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा।
शुभ अंक: 04 और 08।
भाग्य प्रतिशत: 60%।
मीन राशि का 29 जून से 05 जुलाई 2026 का राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा। गुरु पंचम भाव में रहकर शिक्षा और स्टूडेंट्स के लिए शुभ फल देंगे। सप्ताह के प्रारंभ में चन्द्रमा दशम भाव में और शुक्र पंचम भाव में रहेंगे। बुधवार के बाद जॉब में लंबे समय से रुके प्रमोशन की बात सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स अपने करियर को सही दिशा देंगे। गुरुवार को पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। मंगलवार और शनिवार को स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें।
इस सप्ताह का उपाय: श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद।
शुभ अंक: 01 और 02।
भाग्य प्रतिशत: 65%।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
