Aaj Kaun sa Grahan hai, Aaj Surya Grahan hai ya Chandra grahan (आज कौन सा ग्रहण लगेगा): हिंदू पंचांग के अनुसार साल में अलग-अलग समय पर सूर्य और चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है। ऐसे में 12 अगस्त 2026 को सावन मास के कृष्ण पक्ष की हरियाली अमावस्या है और इसी दिन एक खास खगोलीय घटना भी हो रही है। यानी की आज ग्रहण लगने वाला है, हालांकि अब सवाल ये है कि, आज पंचांग अनुसार कौनसा ग्रहण लगेगा क्या आज सूर्य ग्रहण है या फिर क्या आज चंद्र ग्रहण है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - आज क्या है 12 अगस्त 2026, आज सूर्य ग्रहण है क्या, आज ग्रहण कब से कब तक रहेगा
जवाब है कि आज सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में इसका नजारा देखने को नहीं मिलेगा। ग्रहण को लेकर धार्मिक मान्यताओं और खगोलीय घटना, दोनों को लेकर लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है। ऐसे में आइए आसान भाषा में जानते हैं कि आज कौन सा ग्रहण है, इसका समय क्या है और भारत में यह क्यों दिखाई नहीं देगा।
आज सूर्य ग्रहण है या चंद्र ग्रहण?
12 अगस्त 2026 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है। आज साल का दूसरा बड़ा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। आज खग्रास सूर्य ग्रहण होगा, बता दें कि, सूर्य ग्रहण उस समय होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। ऐसी स्थिति में चंद्रमा सूर्य की रोशनी को कुछ समय के लिए ढक देता है।
वहीं चंद्र ग्रहण में स्थिति उलट होती है। तब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इसलिए आज होने वाली घटना को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए—आज सूर्य ग्रहण ही है।
आज ग्रहण कितने बजे शुरू होगा?
भारतीय समय के अनुसार 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 04 मिनट पर होगी। इसका अधिकतम चरण रात 11 बजकर 16 मिनट के आसपास रहेगा। और 13 अगस्त की रात 1 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। यानी भारत में ग्रहण की पूरी अवधि रात के समय पड़ेगी।
हरियाली अमावस्या पर ग्रहण का संयोग
इस बार ग्रहण सावन मास की हरियाली अमावस्या के दिन पड़ रहा है। अमावस्या को वैसे भी हिंदू धर्म में विशेष तिथि माना जाता है। हरियाली अमावस्या का संबंध प्रकृति, हरियाली और सावन की धार्मिक भावना से भी जोड़ा जाता है।
ग्रहण और अमावस्या एक ही दिन होने की वजह से धार्मिक दृष्टि से भी इस तारीख को लेकर लोगों की रुचि बढ़ गई है। हालांकि ग्रहण से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं अलग-अलग परंपराओं में अलग हो सकती हैं।
अगला सूर्य ग्रहण कब लगेगा?
12 अगस्त का सूर्य ग्रहण 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण है। यानी इसके बाद इस साल कोई और सूर्य ग्रहण नहीं होगा। अब अगला सूर्य ग्रहण 6 फरवरी 2027 को लगेगा और उसके बाद 2 अगस्त 2027 को सूर्य ग्रहण लगेगा।
अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?
सूर्य ग्रहण के कुछ ही समय बाद 27-28 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रहण होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। जिसके बाद अगले साल 2027 में फरवरी, जुलाई और अगस्त माह में तीन चंद्र ग्रहण लगेंगे।
