अध्यात्म

आज क्या है 12 अगस्त 2026, आज सूर्य ग्रहण है क्या, आज ग्रहण कब से कब तक रहेगा

Aaj Kaun sa Grahan hai, Aaj ka Grahan Kab se kab tak hai (आज ग्रहण का टाइम, सूतक कब तक चलेगा): आज अमावस्या तो है लेकिन क्या आज ग्रहण है? हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण है या चंद्र ग्रहण? आज 12 अगस्त 2026 को कौन- सा ग्रहण है? यहां से आपको ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी।

Image

आज क्या है 12 अगस्त 2026, आज सूर्य ग्रहण है क्या, आज ग्रहण कब से कब तक रहेगा

Aaj Kya hai, Aaj Surya Grahan hai kya, Aaj ka Grahan Kab se kab tak hai (आज ग्रहण का टाइम, सूतक कब तक चलेगा): 12 अगस्त 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की हरियाली अमावस्य है। साथ ही आज के दिन आसमान में साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात यह है कि यह साधारण ग्रहण नहीं, बल्कि खग्रास सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें कुछ इलाकों से चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढकता हुआ नजर आएगा। हालांकि भारत में आज हरियाली अमावस्या का सूर्य ग्रहण नहीं देखा जाएगा।

12 अगस्त को कौन सी अमावस्या है (Aaj Kaun Si Amavasya Hai)

12 अगस्त 2026, बुधवार को श्रावण अमावस्या यानी हरियाली अमावस्या मनाई जा रही है। सावन में पड़ने के कारण इसे हरियाली अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पूजा-पाठ, स्नान-दान, पितरों का स्मरण और पौधरोपण को खास महत्व दिया जाता है।

आज सूर्य ग्रहण है क्या, Aaj Surya Grahan hai kya

12 अगस्त 2026 को साल का एक महत्वपूर्ण सूर्य ग्रहण होने वाला है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण (खग्रास सूर्य ग्रहण) होगा, जिसमें कुछ समय के लिए चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा। इस दौरान सूर्य का प्रकाश कुछ क्षेत्रों में काफी कम दिखाई देगा और वहां दिन के समय कुछ देर के लिए अंधेरा जैसा वातावरण बन सकता है। हालांकि, भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, क्योंकि जब ग्रहण होगा, तब भारत में रात का समय रहेगा। दुनिया के कुछ अन्य हिस्सों में लोग इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख सकेंगे। इसे देखने के लिए विशेष सुरक्षा चश्मे का उपयोग करना जरूरी है।

आज ग्रहण कब से कब तक रहेगा, Aaj Grahan kab lgega

12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक रात 9:04 बजे शुरू होगा। इसके बाद रात 10:28 बजे ग्रहण का पूर्ण चरण शुरू होगा। इस दौरान सूर्य पूरी तरह चंद्रमा की छाया में आ जाएगा। ग्रहण रात 11:16 बजे अपने चरम पर पहुंचेगा, यानी इस समय ग्रहण सबसे ज्यादा दिखाई देगा। इसके बाद पूर्ण ग्रहण धीरे-धीरे खत्म होने लगेगा। हरियाली अमावस्या का ये सूर्य ग्रहण रात 1:28 बजे समाप्त हो जाएगा। हालांकि, भारत में उस समय रात होने के कारण लोग इस सूर्य ग्रहण को सीधे देख नहीं पाएंगे और इसका कोई प्रभाव भी नहीं होगा।

अगला ग्रहण कब लगेगा?

साल 2026 में इसके बाद कोई और सूर्य ग्रहण नहीं है। NASA के अनुसार 12 अगस्त 2026 का ग्रहण साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। अगला सूर्य ग्रहण 6 फरवरी 2027 को लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article