अध्यात्म

Aaj Ka Shubh Rang (आज का शुभ रंग): आज गुरुवार के दिन कौन सा रंग रहेगा आपके लिए लकी, आज इस रंग के पहनें कपड़े, चमक जाएगी किस्मत

Aaj Ka Shubh Rang 07 May 2026 (आज का शुभ रंग): आज का लकी कलर क्या है, गुरुवार के दिन कौन सा रंग पहनना रहेगा सबसे शुभ। जानें राशियों के अनुसार...

Image

आज का शुभ रंग

Aaj Ka Shubh Rang 07 May 2026 (आज का शुभ रंग): आज 07 मई 2026 है। अंक ज्योतिष के अनुसार 07 अंक को धन, व्यापार, लाभ और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। इस अंक का स्वामी ग्रह केतु है, इसलिए यह दिन धार्मिक कार्यों, ध्यान और आत्मचिंतन के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आप अपने दिन को खास बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने कपड़ों के रंग का चयन काफी सोच-समझकर करना चाहिए। ऐसे में आज सही रंग (Lucky Color Today) पहनने से आपका दिन और भी बेहतर बन सकता है।

मेष राशि (Aries) के लिए आज का शुभ रंग

आज आपके लिए लाल और पीला रंग फायदेमंद रहेगा। लाल रंग आपको जोश और हिम्मत देगा, जिससे आप काम तेजी से पूरा कर पाएंगे। पीला रंग सोच को साफ रखेगा, जिससे सही फैसले लेना आसान होगा।

वृष राशि (Taurus) के लिए आज का शुभ रंग

आज लाल और नारंगी रंग आपके लिए शुभ रहेंगे। लाल रंग आत्मविश्वास बढ़ाएगा और कार्यक्षेत्र में ऊर्जा देगा। नारंगी रंग रिश्तों में मिठास बनाए रखने और मन को सकारात्मक रखने में मदद करेगा।

मिथुन राशि (Gemini) के लिए आज का शुभ रंग

आज नारंगी और बैंगनी रंग आपके लिए लाभकारी रहेंगे। नारंगी रंग नई योजनाओं में उत्साह देगा, जबकि बैंगनी रंग आपकी रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास को मजबूत करेगा।

कर्क राशि (Cancer) के लिए आज का शुभ रंग

आज सफेद और नारंगी रंग आपके लिए शुभ माने गए हैं। सफेद रंग मानसिक शांति और संतुलन देगा। नारंगी रंग कार्यों में उत्साह बढ़ाएगा और रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

सिंह राशि (Leo) के लिए आज का शुभ रंग

आज नारंगी और लाल रंग आपके लिए खास रहेंगे। नारंगी रंग आपको सकारात्मक ऊर्जा देगा, जबकि लाल रंग आत्मबल और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा।

कन्या राशि (Virgo) के लिए आज का शुभ रंग

आज लाल और बैंगनी रंग आपके लिए लाभदायक रहेंगे। लाल रंग कार्यों में तेजी और आत्मविश्वास देगा। बैंगनी रंग सोच में गहराई लाएगा और नए अवसरों को पहचानने में मदद करेगा।

तुला राशि (Libra) के लिए आज का शुभ रंग

आज आसमानी और हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आसमानी रंग मन को शांत रखेगा और तनाव कम करेगा। हरा रंग आर्थिक मामलों और रिश्तों में सकारात्मक परिणाम देगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) के लिए आज का शुभ रंग

आज आपके लिए 04 और 08 शुभ अंक हैं, वहीं रंगों में हल्का ग्रे और आसमानी रंग लाभकारी माना जा सकता है। ये रंग मानसिक संतुलन बनाए रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) के लिए आज का शुभ रंग

आज नारंगी और पीला रंग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नारंगी रंग ऊर्जा और उत्साह देगा, जबकि पीला रंग भाग्य का साथ दिलाकर महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता दिला सकता है।

मकर राशि (Capricorn) के लिए आज का शुभ रंग

आज नीला और आसमानी रंग आपके लिए शुभ हैं। नीला रंग धैर्य और स्थिरता बढ़ाएगा, जबकि आसमानी रंग मानसिक तनाव को कम करके रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) के लिए आज का शुभ रंग

आज हरा और आसमानी रंग आपके लिए लाभकारी रहेगा। हरा रंग आर्थिक मामलों में सकारात्मकता लाएगा, जबकि आसमानी रंग मन को शांत और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाएगा।

मीन राशि (Pisces) के लिए आज का शुभ रंग

आज लाल और सफेद रंग आपके लिए शुभ माने गए हैं। लाल रंग आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाएगा। सफेद रंग मानसिक शांति देगा और रिश्तों में मधुरता बनाए रखने में मदद करेगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article