Aaj Ka Rashifal (7 May 2026) आज का राशिफल : ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु मिथुन, राहु कुंभ, शनि-मंगल मीन, सूर्य-बुध मेष और शुक्र वृषभ राशि में स्थित हैं। गुरुवार का दिन होने से भगवान विष्णु की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। इस दिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ, 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप और अन्न दान करना अत्यंत शुभ रहेगा।
मेष राशि का 07 मई का राशिफल
तृतीय गुरु, नवम चन्द्रमा और द्वादश शनि का प्रभाव करियर और जॉब में प्रोमोशन के अवसर देगा। आपका मन थोड़ा चंचल रह सकता है, इसलिए ध्यान और योग करना फायदेमंद रहेगा। आईटी, फिल्म और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं और लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: गुड़ और गेहूं का दान करें, गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: लाल, पीला
शुभ अंक: 01, 03
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का 07 मई का राशिफल
शुक्र और मंगल का प्रभाव अनुकूल रहेगा, जिससे करियर में सफलता मिलेगी। अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है, इसलिए सावधानी रखें। परिवार में हल्का विवाद संभव है, लेकिन आपकी वाणी से स्थिति संभल जाएगी। आईटी और मैनेजमेंट क्षेत्र में लाभ होगा।
उपाय: उड़द और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
शुभ अंक: 01, 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि का 07 मई का राशिफल
सप्तम चन्द्रमा और गुरु का प्रभाव आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। जॉब परिवर्तन के फैसले सोच-समझकर लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी और धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, लेकिन त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है।
उपाय: उड़द और गुड़ का दान करें, पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नारंगी, बैंगनी
शुभ अंक: 03, 05
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का 07 मई का राशिफल
आज बिजनेस में सफलता मिलेगी और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। ऑफिस वर्क को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। आईटी, मीडिया और बैंकिंग क्षेत्र के लोग करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, नारंगी
शुभ अंक: 06, 08
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का 07 मई का राशिफल
पंचम चन्द्रमा और नवम सूर्य का गोचर करियर में सफलता दिलाएगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन लीवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन में हल्का तनाव संभव है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, फलों का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, लाल
शुभ अंक: 01, 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
कन्या राशि का 07 मई का राशिफल
गुरु और चन्द्रमा का प्रभाव बिजनेस में नई शुरुआत के लिए अनुकूल है। जॉब में उन्नति होगी और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। परिवार और पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें, तिल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल, बैंगनी
शुभ अंक: 03, 07
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का 07 मई का राशिफल
तृतीय चन्द्रमा और नवम गुरु आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके देंगे। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: मिष्ठान और जल का दान करें, सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी, हरा
शुभ अंक: 05, 08
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृश्चिक राशि का 07 मई का राशिफल
द्वितीय चन्द्रमा आर्थिक लाभ देगा और जॉब में सफलता के संकेत हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें, सप्त अन्न और फलों का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
शुभ अंक: 04, 08
भाग्य प्रतिशत: 80%
धनु राशि का 07 मई का राशिफल
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जॉब में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और बिजनेस में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बहस से बचें।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, पीला
शुभ अंक: 04, 07
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि का 07 मई का राशिफल
चन्द्रमा व्यय भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस में लाभ होगा और जॉब में भी स्थिति बेहतर रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन में हल्का तनाव संभव है।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, फलों और लड्डू का दान करें।
शुभ रंग: नीला, आसमानी
शुभ अंक: 02, 05
भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ राशि का 07 मई का राशिफल
शनि-मंगल और एकादश चन्द्रमा का गोचर आपको बिजनेस में सफलता देगा। नई डील फाइनल हो सकती है। परिवार से जुड़े निर्णय में थोड़ा समय लग सकता है। प्रेम जीवन विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकता है।
उपाय: श्री विष्णु उपासना करें, मसूर का दान करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
शुभ अंक: 01, 02
भाग्य प्रतिशत: 60%
मीन राशि का 07 मई का राशिफल
कर्म भाव का चन्द्रमा और शनि-मंगल का गोचर करियर में उन्नति देगा। रुका हुआ धन मिल सकता है और बिजनेस में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और यात्रा के योग बन सकते हैं।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र और श्री सूक्त का पाठ करें, अनार और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल, सफेद
शुभ अंक: 02, 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
