अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal 7 May 2026 : आज इन 6 बर्थडेट्स वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा गुरुवार, होगा भारी लाभ

Aaj Ka Ankfal 7 May 2026 : आज 7 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप अपनी बर्थडेट से जान सकते हैं। आइए जानते हैं आज का सभी 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

Image

7 मई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal 7 May 2026 : आज 07 मई 2026 है। 07 का अंक बहुत ही खास माना जाता है। यह ज्ञान, आध्यात्मिकता, धन, व्यवसाय और वैभव से जुड़ा होता है। इसका स्वामी ग्रह केतु है, जो मोक्ष और रहस्यमयी ज्ञान का कारक है। आज का भाग्यांक 04 है, जिसका स्वामी राहु है। राहु अचानक बदलाव, टेक्नोलॉजी और प्रगति का संकेत देता है। ऐसे में आज का दिन स्मार्ट निर्णय, धैर्य और फोकस के साथ आगे बढ़ने का है। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में नसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज सूर्योपासना करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब में संतोष और स्थिरता रहेगी। किसी खास व्यक्ति की मदद से व्यवसाय में फायदा मिल सकता है। नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। गुरु, सूर्य और मंगल का सहयोग आपको प्रमोशन या नई उपलब्धि दिला सकता है। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज उड़द और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 6 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में शानदार सफलता मिलेगी। आईटी, बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। नई डील या अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग सफेद और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और नए अवसर मिलेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नारंगी और लाल है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में शुगर के मरीज सावधानी रखें। आज सूर्योपासना करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में संतोष मिलेगा। पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य में लीवर से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। आज गुड़ और उड़द का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 and 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। शनि, राहु और बुध का सहयोग आपको बड़ी उपलब्धि दिला सकता है। प्रमोशन या नई डील मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 3 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में राहु, मंगल और शनि का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ और फलों का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article