अध्यात्म

Aaj Ka Shubh Rang: आज 9 अगस्त को आपके लिए कौन से रंग रहेंगे शुभ? राशि के अनुसार जानें

Aaj Ka Shubh Rang 9 August 2026: क्या आप जानना चाहते हैं कि आज 9 अगस्त 2026 को आपको किन रंगों के सकारात्मक प्रभाव से लाभ होगा? यदि हां, तो इस बारे में आपको अपनी राशि के जरिए पता चल सकता है। यहां पर 12 राशियों के आज के लकी कलर्स और उनके प्रभाव के बारे में बताया गया है।

Image

9 अगस्त 2026 के शुभ रंग

Aaj Ka Shubh Rang 9 August 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में रंगों को 9 ग्रहों और उनके गुणों से जोड़ा जाता है। इसी वजह से उनका गहरा प्रभाव जीवन पर पड़ता है। जहां शुभ रंगों के प्रभाव से जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है। वहीं, अशुभ रंग नकारात्मकता को आकर्षित करते हैं। हालांकि, राशि और जन्म तिथि के जरिए प्रत्येक व्यक्ति अपने आज और कल के दिन के शुभ रंगों के बारे में जान सकता है। यहां पर मेष से लेकर मीन राशि वालों के आज 9 अगस्त 2026 के शुभ रंगों और उनके प्रभावों के बारे में बताया गया है।

मेष राशि

  • शुभ रंग – पीला और नारंगी
इन रंगों से जुड़ी चीजों के इस्तेमाल से आपकी ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। साथ ही किसी शुभ कार्य की शुरुआत होगी।

वृषभ राशि

  • शुभ रंग – हरा और गुलाबी
इन रंगों के प्रभाव से आपको मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही रिश्तों में मधुरता और जीवन में संतुलन बना रहेगा।

मिथुन राशि

  • शुभ रंग – हरा और सफेद
इन रंगों के प्रभाव से आपको महत्वपूर्ण निर्णयों लेने में मदद मिलेगी। साथ ही पढ़ाई में मन लगेगा।

कर्क राशि

  • शुभ रंग – सफेद और नारंगी
इन रंगों के प्रभाव से भावनात्मक संतुलन बना रहेगा। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।

सिंह राशि

  • शुभ रंग – पीला और लाल
इन रंगों के प्रभाव से आपकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।

कन्या राशि

  • शुभ रंग – हरा और नीला
इन रंगों के प्रभाव से कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही सोच में स्पष्टता आएगी।

तुला राशि

  • शुभ रंग – नीला और बैंगनी
इन रंगों के प्रभाव से रिश्तों में संतुलन आएगा। साथ ही सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और व्यक्तित्व को निखारने में मदद मिलेगी।

वृश्चिक राशि

  • शुभ रंग – लाल और नारंगी
इन रंगों के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही चुनौतियों का सामना करने की हिम्मत मिलेगी।

धनु राशि

  • शुभ रंग – नारंगी और पीला
इन रंगों के प्रभाव से आध्यात्मिक विकास और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही यात्रा सुखमय रहेगी।

मकर राशि

  • शुभ रंग – नीला और सफेद
इन रंगों के प्रभाव से आपके अंदर धैर्य और अनुशासन आएगा। साथ ही आप करियर पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।

कुंभ राशि

  • शुभ रंग – नीला और हरा
इन रंगों के प्रभाव से कुंभ राशि वालों को आज लाभ होगा। नई सोच के साथ कोई काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

मीन राशि

  • शुभ रंग – नारंगी और सफेद
इन रंगों से जुड़ी चीजों के इस्तेमाल से आपको लाभ होगा। आज आपको मानसिक शांति मिलेगी और भावनाएं स्थिर रहेंगी।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article